लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की 'बेलबॉटम' में वाणी कपूर की एंट्री, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 12:46 IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' में वाणी कपूर को साइन कर लिया गया है। 'वार' में ऋतिक रोशन के साथ काम करने के बाद अब वाणी अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं।अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग के लिए जल्द ही लंदन की उड़ान भरने वाले हैं।वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ फोटोज शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि वो 'बेलबॉटम' का हिस्सा होंगी।

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' को लेकर फैंस के बीच कमाल का उत्साह है। अक्षय कुमार की इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर को अक्षय कुमार के साथ पूजा एंटरटेनमेंट के ऑफिस में साथ देखा गया था। इसके बाद से ऐसी खबरें आने लगी थी कि दोनों ही कलाकार जल्द ही साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। 

अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' के लिए लीड एक्ट्रेस के तौर पर वाणी कपूर को फाइनल कर लिया गया है। जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वाणी कपूर फिल्म में लीड रोल करेंगी। इसके साथ ही उन्होंने दोनों की तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की। वाणी कपूर ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ फोटोज शेयर करते हुए कन्फर्म कर दिया है कि वो 'बेलबॉटम' का हिस्सा होंगी। 

एक दम धांसू लुक में दिखेंगे अक्षय कुमार  लॉकडाउन के बाद अक्षय कुमार अब फिल्म बेलबॉटम की शूटिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार अपनी फिल्म बेल बॉटम की शूटिंग के लिए जल्द ही लंदन की उड़ान भरने वाले हैं। खुद अक्षय कुमार ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया था। इस लुक में खिलाड़ी कुमार एक दम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।  सामने आया लुक चंद मिनटों में ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। 

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

जैकी भगनानी के मुताबिक बेलबॉटम 2 अप्रैल, 2021 को रिलीज होने जा रही है। कहा जा रहा था कि ये फिल्म कन्नड़ फिल्म का रीमेक है। लेकिन अब कहा जा रहा है कि अक्षय की ये फिल्म एक नई कहानी पर बनेगी, निर्माताओं ने सिर्फ फिल्म का टाइटल कन्नड़ सिनेमा से लिया है। कन्नड़ की फिल्म बेलबॉटम 70 और 80 के दशक के एक जासूस की कहानी पर बनी है। 

टॅग्स :अक्षय कुमारवाणी कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!