लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: कभी होटल में काम करती थीं वाणी कपूर, किसिंग सीन्स देकर आई सुर्खियों में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 08:03 IST

आइए आज वाणी कपूर के जन्मदिन जाने कैसे उन्होंने होटल की इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड की ओर किया था रूख।

Open in App

बेफिक्रे गर्ल वाणी कपूर को भला कौन नहीं जानता है। आज वाणी का जन्मदिन है। 3 अगस्त 1988 को वाणी कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। फिल्म बेफिक्रे में उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काफी सारे लिप लॉक सीन दिए थे, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में रहीं। फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन किसिंग सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। आइए आज वाणी के जन्मदिन पर जानें कैसे उन्होंने होटल की इंडस्ट्री छोड़कर बॉलीवुड की ओर किया था रुख।

फिल्मों में आने से पहले 

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वो  ओबेरॉय होटल और रिसॉर्ट्स के साथ जयपुर में इंटर्नशिप कर चुकी हैं।  इतना ही नहीं इसी दौरान वाणी ने आईटीसी होटल के साथ भी काम किया है। उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट ने मॉडलिंग के लिए साइन किया था। कहते हैं कि वाणी फिल्मों में आने से पहले होटल मैनेजिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती थीं।

मॉडलिंग में की शुरुआत

जिन दिनों उन्होंने होटल इंडस्ट्री ज्वाइन की तभी काम करने के साथ ही उन्हें मॉडलिंग का ऑफर मिलने लगे। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपने करियर की शुरुआत की। दरअसल वह वह होटल इंडस्ट्री में काम कर रही थीं उसी दौरान उन्होंने फिल्मों में जाने की ठानी और जब उन्हें मॉ़डलिंग का ऑफर मिला तो उन्होंने इसको खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। 

जब मिली पहली फिल्म

अपनी मॉडलिंग के दौरान ही वाणी को पता चला कि यशराज बैनर एक नई फिल्म की तैयारी कर  रहा है। ऐसे में वाणी भी स्क्रीन टेस्ट देने गई और इत्तेफाक से उनका सिलेक्शन भी हो गया। जिस फिल्म के लिए उनका सिलेक्शन हुआ वह थी शुद्ध देसी रोमांस। इस फिल्म के लिए उन्होंने बॉलीवुड में अपने कदम रखे। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। लेकिन वाणी फिल्म में एक अहम रोल में थीं।

साउथ की ओर किया रुख

शुद्ध देसी रोमांस करने के बाद उन्होंने साउथ की फिल्मों की ओर रूख किया।  वाणी ने 2014 में साउथ की फिल्म 'आहा कल्याणम' में काम किया। ये फिल्म बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म बैंड बाडा बारात की रीमेक थी। एक फिल्म करने के बाद भी वाणी को दक्षिण सिनेमा में वो मुकाम नहीं मिला जिसकी उनको उम्मीद थी।

बोल्ड रोल में कमबैक

साल 2013 में शुद्ध देसी रोमांस के साथ एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अचानक से गायब हो गई थीं। इसके बाद 2016 में उन्होंने एक बार फिर से पर्दे पर वापसी की थी। वह 2016 में आई फिल्म 'बेफ्रिके' में वाणी, रणवीर सिंह के साथ नजर आईं।इस फिल्म में वाणी और रणवीर के बीच काफी सारे लिप लॉक थे और काफी हॉट सीन भी वाणी ने दिए। इस फिल्म में अभिनय करने से पहले उन्होंने 6 महीने तक वर्कशॉप में ट्रेनिंग ली थी। जब ये फिल्म आने वाली थी तो लग रहा था कि वाणी की वापसी धमाकेदार है। हालांकि इसमें वाणी की एनर्जी देखने लायक थी लेकिन फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई। 

टॅग्स :वाणी कपूरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?