लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन को भी पान-मसाले का विज्ञापन करने की क्यों जरुरत पड़ी, यूजर ने बिग बी से पूछा सवाल, जानिए अभिनेता ने क्या दिया जवाब?

By अनिल शर्मा | Updated: September 18, 2021 15:44 IST

हाल ही में फेसबुक पर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा था, 'एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बाँध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे।' इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'प्रणाम सर, सिर्फ एक बात ही पूछनी है आपसे... क्या जरूरत है कि आपको भी कमला पसन्द पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा

Open in App
ठळक मुद्देयूजर ने बिग बी से सवाल किया- क्या जरूरत है कि आपको भी कमला पसन्द पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ाअमिताभ बच्चन ने जवाब दिया-  'जो कि कर्मचारी हैं उनको भी काम मिलता है और धन भी और मान्यवर

दिग्गज अभिनेता अमिताब बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कविताएं और कोट्स साझा करते रहते हैं। इसी बीच एक यूजर ने उनसे सवाल पूछ लिया कि आखिर आपको पान मसाले के विज्ञापन करने की क्या जरुरत पड़ती है। यूजर के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन ने अब जवाब दिया है।

हाल ही में फेसबुक पर अमिताभ बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा था, 'एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बाँध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे।' इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'प्रणाम सर, सिर्फ एक बात ही पूछनी है आपसे... क्या जरूरत है कि आपको भी कमला पसन्द पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा, फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियो में....।'

अमिताभ बच्चन ने यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा- 'मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां, यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है की मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे उद्योग में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं।'

इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने एक और यूजर के सवाल पर एक और जवाब लिखा। बिग बी ने लिखा-  'जो कि कर्मचारी हैं उनको भी काम मिलता है और धन भी और मान्यवर, तूतपूंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता, और ना ही हमारे उद्योग के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है, आदर सहित नमस्कार करता हूं।' 

 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!