लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक मैच के दौरान उर्वशी रौतेला को हुआ बड़ा नुकसान, स्टेडियम में खोया 24 कैरेट असली सोने का आईफोन, अहमदाबाद पुलिस से मांगी मदद

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2023 16:11 IST

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की और लिखा, "अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का फोन खो गया! अगर किसी को यह मिलता है, तो कृपया मदद करें। मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें।"

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कीउर्वशी ने पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का फोन खो गयाकहा- अगर किसी को यह मिलता है, तो कृपया मदद करें, मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें

अहमदाबाद: बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने दावा किया है कि 15 अक्टूबर, 2023 को भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनका मोबाइल फोन खो गया है। रविवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की और लिखा, "अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मेरा 24 कैरेट असली सोने का फोन खो गया! अगर किसी को यह मिलता है, तो कृपया मदद करें। मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें।"

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, "जब वे स्टेडियम में थे तो उर्वशी का फोन उनके बॉडीगार्ड की जेब में था। फोटो खींचने के लिए बहुत सारे लोग उर्वशी के पास जमा हो गए और तभी किसी ने बॉडीगार्ड की जेब से फोन निकाल लिया।" रिपोर्ट में कहा गया है, "यह 24 कैरेट सोने के साथ आईफोन 14 प्रो मैक्स था। फोन बहुत महंगा था क्योंकि इसे विशेष रूप से मोडीफाई किया गया था।"

इस बीच, अपने पोस्ट में, उर्वशी ने अहमदाबाद पुलिस को भी टैग किया और अपने फॉलोअर्स से उन लोगों को टैग करके पोस्ट को बढ़ाने के लिए कहा जो उनकी मदद कर सकते हैं। उर्वशी द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, अहमदाबाद पुलिस ने टिप्पणी की और फोन के बारे में अधिक जानकारी मांगी।

बता दें कि उर्वशी ने सिंह साब द ग्रेट से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जहां उन्होंने सनी देओल के साथ मुख्य महिला भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने सनम रे, हेट स्टोरी 4, पागलपंती, ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद, वह विनीत कुमार सिंह और अक्षय ओबेरॉय के साथ दिल है ग्रे में अभिनय करेंगी। अभिनेत्री की झोली में एक तेलुगु फिल्म ब्लैक रोज भी है।

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाआईसीसी वर्ल्ड कपअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेटविश्व क्रिकेट में टीम इंडिया राज?, मिताली राज ने कहा-बरसों पुराना सपना सच हो रहा, टी20, वनडे और अंडर-19 विश्व चैंपियन हम?

क्रिकेट2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

क्रिकेटलो जी कर लिया फैसला, 2027 वनडे विश्व कप पर फोकस?, टी20 मैच कम खेलेंगे बुमराह, 18 माह अधिक से अधिक खेलेंगे एकदिवसीय मैच?

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?