लाइव न्यूज़ :

उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक, पुलिस से कहा- हैकर बहुत पैसे मांग रहा है

By अमित कुमार | Updated: April 26, 2020 11:36 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है, अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। वहीं पुलिस ने मामले को साइबर सेल में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देउर्वशी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। फेसबुक अकाउंट हैक होने से उर्वशी रौतेला इन दिनों परेशानी से गुजर रही हैं। उर्वशी के मुताबिक उनके अकाउंट से लोगों को आपत्तिजनक मैसेज भेजा जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी शेयर कर लोगों से अपील की है, उन्होंने कहा कि उनके अकाउंट से आए मैसेज को प्लीज इग्नोर करें।

अपने ट्विटर अकाउंट पर उर्वशी ने बताया कि मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। मैंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करा दी है। लेकिन हैकर्स मुझसे बहुत सारा पैसा मांग रहे हैं।' उर्वशी सोशल मीडिया के जरिए अक्सर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उर्वशी अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सरकार से लगाई थी लोगों की मदद की गुहार

इससे पहले उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर सरकार से ऐसे लोगों की मदद की गुहार लगाई थी जो लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। उर्वशी ने वीडियो में कहा, 'अपने आप को सुरक्षित रखें खुद को सुरक्षित रखकर आप इस महामारी से खुद को बचा सकते हैं। मैं सरकार से गुजारिश करुंगी कि जो लोग इस मुश्किल के समय में अपने परिवार के लोगों से मिलना चाहते हैं या जो रास्ते में फंसे हैं उनकी मदद की जाए।' उर्वशी ने आगे कहा, ' जो लोग अभी रास्ते में फंसे हैं उन्हें अपने घरवालों तक पहुंचा दिया जाएं।'

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!