लाइव न्यूज़ :

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के समर्थन में आईं सलमान खान की गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर, पुतिन को लेकर कही ये बड़ी बात

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2022 15:54 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने यूक्रेन का समर्थन किया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के तानाशाही कार्यवाई का विरोध कर उन्हें क्रूर कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूलिया वंतूर ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बताया क्रूरबॉलीवुड अभिनेत्री ने इंस्टा स्टोरी शेयर करके यूक्रेन का किया समर्थन

यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। नाटो और ईयू (यूरोपियन यूनियन) के देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति पुतिन द्वारा लिए गए युद्ध के फैसले की निंदा रूस के सैकड़ों नागरिक कर रहे हैं। युद्ध के बीच बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने यूक्रेन का समर्थन किया है और पुतिन को लेकर बड़ी बात कही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूलिया वंतूर ने युद्ध को लेकर एक पोस्टर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सैन्य कार्यवाई की निंदा कर यूक्रेन को सपोर्ट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टा स्टोरी से कई सारी फोटो और वीडियो शेयर की हैं। इसके जरिए उन्होंने रूस के राष्ट्रपति के तानाशाही कार्यवाई का विरोध कर उन्हें क्रूर कहा है।

यूलिया के पहले पोस्ट में देखा जा सकजा है कि एक व्यक्ति एक दूसरे व्यक्ति को गले लगाते हुए काफी रो रहा है। उसके हाथ में एक बोर्ड है जिसमें लिखा है “मैं रशियन हूं और मैं इसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।” इस फोटो को शेयर करते हुए यूलिया ने कैप्शन में लिखा है, ” एक ठग ,तानाशाह, युद्ध अपराधी और पुतीन जैसे रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। रूसी लोगों को दोष ना दें। ” 

इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन शहर की कई मार्मिक वीडियो को शेयर कर यूक्रेनी के लिए सपोर्ट करने की बात कही है। यूलिया ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम स्टोरी में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान को शेयर किया , जिसमें लिखा है- ”हम अकेले अपने देश की रक्षा कर रहे हैं जो अब हमारे साथ अकेले लड़ेगा? ईमानदार रहना… मैं किसी को नहीं देखता।”

 बता दें कि रूस के हमले के चलते यूक्रेन में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यूक्रेन के आम नागरिकों को जहां जगह मिल रही ही है वहां छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने मैट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों और बंद पड़े ट्रैक्स में शरण ली है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादबॉलीवुड अभिनेत्रीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल