लाइव न्यूज़ :

युगांडा के बच्चों ने गोविंदा नाम है मेरा के गाने 'क्या बात है 2.0' पर किया डांस, वीडियो देख कियारा आडवाणी ने कहा- बहुत खूब, देखें

By सत्या द्विवेदी | Updated: December 16, 2022 11:52 IST

युगांडा के एक एनजीओ (ट्रिपल गेट्स किड्स) ने बच्चों के डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया। उस वीडियो में बच्चे 'गोविंदा' फिल्म के गाने 'क्या बात है 2.0' पर डांस करते नजर आ रहे

Open in App
ठळक मुद्देयुगांडा के बच्चों का एक डांस वीडियो हुआ वायरल।'क्या बात है 2.0' गाने पर थिरकते नजर आए बच्चे।लोगों ने कमेंट कर कहा 'वाह क्या बात है'।

दिल्ली: युगांडा के एक एनजीओ (ट्रिपल गेट्स किड्स) द्वारा  इंस्टाग्राम पर साझा किया एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे रेतीली जमीन पर हार्डी संधू और निकिता गांधी के गाए हुए गाने का आनंद लेते हुए थिरकते नजर आ रहे हैं।  

बच्चों की मंडली में से एक बच्चा डांस के बीच अपनी शर्ट उतार कर कुछ अलग अंदाज में डांस कर रहा है। बच्चों के इस शानदार वीडियो को देख कर हर कोई कायल हो रहा है और उनके मुह से यही निकल रहा है कि 'वाह क्या बात है'।

लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं। एक यूजर ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा 'हेलो सबको,भारत की ओर से आप सबको ढेर सारा प्यार'।

वहीं दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा 'यह बच्चे हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान ला देतें हैं', क्या ये बच्चे पेशेवर डांसर बनना चाहते हैं, कोई शक नहीं ये लोग बन भी सकते हैं ! इनमें बहुत काबिलियत है।'

वहीं इस गाने में डांस करने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी यह वायरल वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए इन बच्चों की काबिलियत की तारीफ की और लिखा 'बहुत बेहतरीन'। 

'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म की बात करें तो बता दें कि इस फिल्म में विकी कौशल के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म को शशांक खैतान ने निर्देशित किया है, जबकि करण जौहर ने प्रोड्यूज किया है। 

टॅग्स :फिल्मबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल