लाइव न्यूज़ :

'इस ऐप पर भी पब्लिश किया जाता है पोर्न कंटेंट', Ullu ऐप के CEO पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बोलीं पीड़िताएं

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2021 16:46 IST

उल्लू ऐप एडल्ट कंटेंट के लिए मशहूर है। साल 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा के कंटेंट भी स्ट्रीम होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे साल 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी विभु ने साल 2018 में उल्लू एप लॉन्च किया थाविभु के अलावा उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना को भी आरोपी बनाया गया

पोर्नोग्राफी मामले में फंसे राज कुंद्रा के बाद अब उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल की मुसीबतें बढ़ने वाली है। कंपनी की पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद दो और महिलाओं ने विभु पर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िताओं ने आरोप में इस बात का खुलासा किया है कि विभु अग्रवाल के उल्लू ऐप पर भी राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप की तरह पोर्न कंटेंट प्रकाशित किया जाता है। पीड़िताओं ने आगे यह भी कहा कि ऐप से पोर्न कंटेंट को विभु ने हटवाया है।

पीड़िताओं ने लगाए ये आरोप

बता दें इसी साल फरवरी में राज कुंद्रा के पोर्न रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। सागरिका शोना नाम की मॉडल ने कुंद्रा के पोर्न मामले का खुलासा किया था। सागरिका विभु पर आरोप लगाने वालीं दो महिलाओं में से एक को जानती हैं। सागरिका ने कहा कि अग्रवाल द्वारा पीड़ित लड़की को कई हफ्तों तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।

सागरिका सुमन ने बताया है कि विभु अग्रवाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना के कई मामले दर्ज हैं। सागरिका ने इस बात की भी सूचना दी है कि मामले में वह बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं। जिसमें कई और नाम सामने आ सकते हैं। सागरिका ने बताया की पीड़िताएं आगे आकर कुछ भी कहने से डर रही हैं क्योंकि विभु की लीगल टीम काफी बड़ी है। सागरिका सुमन ने पुलिस पर भी विभु को बचाने का आरोप लगाया है। कहा कि पीड़िता को अंबोली थाने में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।

बता दें कि विभु अग्रवाल के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न  का आरोप में 4 अगस्त को केस दर्ज कराया था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, 28-वर्षीय महिला से अंधेरी स्थित ऑफिस के स्टोर रूम में छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस ने कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।

विभु ने Ullu ऐप 2018 में किया था लॉन्च

उल्लू ऐप एडल्ट कंटेंट के लिए मशहूर है। साल 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा के कंटेंट भी स्ट्रीम होते हैं। 

 

टॅग्स :राज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!