लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #istandwithanuragkashyap, लोगों ने इस अंदाज में किया अनुराग कश्यप का सपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 10:20 IST

अनुराग के फैंस उनके स्पोर्ट में उतर आए हैं और जमकर उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने पीएम मोदी और अमित शाह की एक कार्टून वाली इमेज लगाई है। अनुराग कश्यप लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं।

फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर CAA और NRC के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ खुलकर बोल कर रहे हैं। बीते दिन 5 जनवरी 2020 को JNU में स्टूडेंट्स पर हुए हमले के विरोध में अनुराग कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए ट्वीट कर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर ट्विटर पर #अनुराग_कश्यप_आतंकी_हैं ट्रेंड हुई। इस ट्रेंड के साथ लोग फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप की आलोचना की। 

अब अनुराग के फैंस उनके स्पोर्ट में उतर आए हैं और जमकर उनके पक्ष में ट्वीट कर रहे हैं। अनुराग कश्यप लगातार ट्विटर पर एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में ट्विटर अपनी प्रोफाइल फोटो भी इस हिंसा के विरोध में बदल डाली है। अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी और अमित शाह की एक कार्टून वाली इमेज लगाई है। 

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यपजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?