लाइव न्यूज़ :

घरों में सैनिटरी नैपकीन पर बातचीत शुरू करेगी ट्विंकल खन्ना

By IANS | Updated: December 17, 2017 08:53 IST

ट्विंकल मासिक धर्म स्वच्छता मुद्दे पर बात करने को लेकर बीबीसी वर्ल्ड में नजर आ चुकी हैं।

Open in App

'पैडमैन' से फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखने वाली अभिनेत्री व लेखिका ट्विंकल खन्ना की यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है, जो भारत में कम कीमत की सैनिटरी नैपकिन निर्माण मशीन के अविष्कारक हैं। उनका (ट्विंकल) कहना है कि उन्हें आशा है कि फिल्म उस चीज पर रोशनी डालेगी जो लंबे अर्से से अंधेरे में छिपी थी। 

ट्विंकल से जब दर्शकों को फिल्म से मिलने वाले संदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आईएएनएस को ईमेल के जरिए दिए साक्षात्कार में बताया, "अगर कुछ और नहीं तो कम से कम इतना उम्मीद कर रही हूं कि घरों के अंदर इस पर बातचीत होनी शुरू होगी।"

उन्होंने कहा, "यह अखबार में लिपटी अंधेरे में छिपी चीज पर आखिरकार रोशनी डालेगी, ताकि एक युवा लड़की अपने माता-पिता के पास जाकर कह सके कि उसे गोरेपन की क्रीम के बजाय सैनिटरी पैड चाहिए।" 

फिल्म की कहानी ट्विंकल की किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' की एक लघु कहानी पर आधारित है। पहले ही किताब की 100,000 प्रतियां बिक चुकी हैं। 

आर बाल्कि निर्देशित 'पैडमैन' में अभिनेता अक्षय कुमार, मुरुगनाथम के किरदार में नजर आएंगे। राधिका आप्टे उनकी पत्नी बनी हैं। अभिनेत्री सोनम कपूर भी फिल्म में विशेष भूमिका में नजर आएंगी। 

ट्विंकल ने कहा, "अरुणाचलम मुरुगनाथम पर काल्पनिक कहानी लिखने के बाद मैंने इस फिल्म का निर्माण करने का फैसला सिर्फ इसलिए लिया क्योंकि मुझे लगा कि यह एक महत्वपूर्ण कहानी है, जिसे भारतभर के घरों में दिखाए जाने की जरूरत है। सिनेमा सिर्फ एक ऐसा माध्यम है, जिसकी बड़े पैमाने पर पहुंच है।" 

मासिक धर्म स्वच्छता मुद्दे पर बात करने को लेकर बीबीसी वल्र्ड में नजर आ चुकी ट्विंकल का कहना है कि जागरूकता, शिक्षा और सैनिटरी पैड तक पहुंच..ये ऐसी तीन चीजें हैं जो मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं को खत्म करने में सहायक होंगे।

टॅग्स :ट्विंकल खन्नाअक्षय कुमारपैडमैन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?