लाइव न्यूज़ :

Father's Day: जब राजेश खन्ना ने बेटी ट्विंकल को दी थी एक साथ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, एक्ट्रेस ने उठाया राज से पर्दा

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 08:08 IST

अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्विंकल ने अपने पिता राजेश खन्ना को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्दे बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की याद में बेटी ट्विंकल खन्ना ने कुछ बातों का जिक्र किया है।ट्विंकल ने अपनी वेबसाइट ट्वीट इंडिया में लिखा, 'मेरे लिए फादर्स डे हमेशा दिसंबर में होगा।' ट्विंकल खन्ना ने यह भी कहा कि पहली बार शराब पीने का ऑफर उन्हें पिता राजेश खन्ना ने ही दिया था।

भारत सहित कई देशों में जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जा रहा है। हर साल इस दिन लोग पिता के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हैं। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की याद में बेटी ट्विंकल खन्ना ने कुछ बातों का जिक्र किया है। ट्विंकल ने बताया कि किस तरह उनके पिता ने उन्हें एक बार मजाक में एक साथ 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह तक दे डाली थी। 

ट्विंकल ने अपनी वेबसाइट ट्वीट इंडिया में लिखा, 'मेरे लिए फादर्स डे हमेशा दिसंबर में होगा। मेरे जन्म पर पापा ने मां से कहा था कि तुमने मुझे सबसे अच्छा तोहफा दिया है'। इसके साथ ही ट्विंकल खन्ना ने यह भी कहा कि पहली बार शराब पीने का ऑफर उन्हें पिता राजेश खन्ना ने ही दिया था। उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता पहले इंसान थे जिन्होंने मुझे शराब का पहला घूंट दिया था, मेरे हाथ में स्कॉच से भरा ग्लास'। 

जब पिता राजेश खन्ना ने बेटी को दी थी ये खास सलाह

ट्विंकल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए बताया कि एक दिन उन्होंने मजाक में मुझसे कहा कि एक बॉयफ्रेंड मत बनाओ, एक वक्त में हमेशा चार बनाओ। इससे यह होगा कि तुम्हारा दिल कभी नहीं टूटेगा। इसके साथ ही ट्विंकल ने यह भी कहा कि उनका दिल तोड़ने की हिम्मत उनके पिता के सिवाय और किसी में नहीं थी। 

राजेश खन्ना ने दिए थे लगातर 15 ब्लॉकबस्टर फिल्में

राजेश खन्ना के स्टारडम का दौर 1969 फिल्म 'आराधना' के साथ शुरू हुआ। कहा जाता है कि ये फिल्म डायरेक्टर शक्ति सामंथ ने शर्मिला टैगोर के लिए बनाई थी। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो हर तरफ चर्चा राजेश खन्ना की हो रही थी। रातों-रात वो सबके चहेते बन गए। 5-6 सालों में उनका जादू ऐसा चला कि लगातर 15 फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई। और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार का खिताब मिल गया।

टॅग्स :राजेश खन्नाट्विंकल खन्नाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल