लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया प्रधानमंत्री मोदी का मजाक, जानिए क्या है मामला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 11:15 IST

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्ट्रेर अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने भारत के प्रधानमंत्री के केदारनाथ गुफा में ध्यान करते हुई फोटो का मजाक बनाते हुए नजर आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोक सभा पोल से पहले भारत के प्रधानमंत्री पहुंचे केदारनाथ की यात्रा करने। एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने पीएम की ध्यान करते हुए फोटो का बनाया मजाक।

देश के पीएम नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ की गुफा में ध्यान करते हुए की हाल ही में फोटो बहुत वायरल हुई है। प्रधानमंत्री की इस फोटो का लोगों ने बहुत मजाक और मिमिस बनाए गए हैं। 

इन कई लोगों में से एक एक्ट्रेस व डिज़ाइनर ट्विंकल खन्ना भी शामिल हैं। अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रधानमंत्री की फोटो का मजाक उड़ाते हुए नजर आई हैं। 

ट्विंकल ने अपने इस पोस्ट में खुद की ध्यान करते हुए की फोटो लगाई हैं। जिसमें ट्विंकल कैमरा की तरफ देखते हुए हंस रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस लाल रंग के बड़े से कुत्ते के स्कल्पचर के आगे बैठी हैं। ट्विंकल ने अपने इस पोस्ट पर कैप्शन करते हुआ लिखा, 'सब लोग प्लीज साइन अप करें- कुछ दिनों इतनी सारी स्पिरिचुअल फोटो देखने के बाद मैं भी एक वर्कशॉप शुरू करने वाली हूं। जिसका नाम होगा 'मैडिटेशन फोटोग्राफी- पोसेस और एंगल्स'।' 

ट्विंकल ने ये भी बताया कि उन्हें लगता है कि शादी की फोटोग्राफी के बाद मैडिटेशन फोटोग्राफी का बड़ा नाम होगा #ajokeadaymaykeepjillsane।

आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री 18 मई को केदारनाथ की यात्रा करने गए थे। जहां उन्होंने लोक सभा पोल का रिजल्ट आने पहले से एक छोटी गुफा में 18 घंटो का लम्बा ध्यान किया था। लोक सभा पोल का रिजल्ट 23 मई को आने वाला है। हालांकि एनआई न्यूज़ एजेंसी ने प्रधानमंत्री की गुफा में ध्यान करती हुई फोटो पोस्ट कर दी जिसकी वजह से विपक्ष ने इसका बहुत मजाक बनाया है। 

अक्षय कुमार जो कि प्रधानमंत्री से बहुत नजदीक कहे जाते हैं। हाल ही में अक्षय ने प्रधानमंत्री का नॉन-पोलिटिकल इंटरव्यू लाइव टीवी पर लिया था। दोनों लोगो ने इस इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल के बारें में थोड़ा बहुत हस्सी मजाक किया था, तो क्या यह ट्विंकल का तरीका है उनसे बदला लेने का ?

 

(रिचा गुप्ता - इंटर्न लोकमत न्यूज़ )

टॅग्स :ट्विंकल खन्नानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?