लाइव न्यूज़ :

बिहार के एक छोटे से गांव में चूल्हे पर कढ़ी चावल बना रही यह टीवी एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: May 5, 2020 21:49 IST

पिछले कुछ दिनों से लगातार बॉलीवुड सेलिब्रेटीज सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज को फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' के जरिए रतन राजपूत ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। हाल ही में अपलोड किए गए नए वीडियो में रतन राजपूत चूल्हे पर कढ़ी चावल बनाती दिखाई पड़ रही हैं।

टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत इन दिनों लॉकडाउन के कारण बिहार के एक छोटे से गांव में फंसी हुई हैं। रतन राजपूत ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ दिन पहले ही फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। रतन राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक कई वीडियो अपलोड कर फैंस के सामने अपनी बात रखी। रतन ने वीडियो शेयर कर बताया कि जिस घर में वह रह रही हैं वहां सुविधाएं अधिक नहीं हैं। 

हाल ही में अपलोड किए गए नए वीडियो में रतन राजपूत चूल्हे पर कढ़ी चावल बनाती दिखाई पड़ रही हैं। खाना बनाने के दौरान बीच में ही चूल्हा की आग बुझ जाती है। लेकिन वह दोबारा से उसे जलाने की कोशिश करती हैं। रतन ने इस दौरान कहा, ' आप बिना दही के भी कढ़ी बना सकती हैं। बस नींबू, इमली का अस्तेमाल कीजिएगा। एक बार ट्राई करने में क्या जाता है।'

इसके साथ ही रतन राजपूत ने फैंस से लॉकडाउन के दौरान घर में रहने की अपील भी की। कुछ दिन पहले गांव के घर के एक वीडियो को शेयर करते हुए रतन राजपूत ने घर में बाथरुम नहीं होने की बात बताई थी। इस वजह से वह पर्दे लगाकर कपड़े धो रही थी। कपड़े धोते हुए का अपना वीडियो शेयर कर रतन ने लॉकडाउन के समय वह कैसे समय बिता रही हैं, इसकी जानकारी विस्तार से दी। 

'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' के जरिए रतन राजपूत ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। बिग बॉस सीजन 7 से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। रतन राजपूत ने अभिनव शर्मा से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही रतन राजपूत और अभिनव शर्मा अलग हो गए।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!