लाइव न्यूज़ :

रश्मि देसाई ने कास्टिंग काउच पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ड्रिंक में ड्रग्स मिलाकर मुझे बेहोश करना चाहा, मैं चिल्लाती रही लेकिन...

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 17:22 IST

रश्मि देसाई ने कहा कि उस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई-नई थीं और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड भी नहीं था। ऐसे में उनसे कहा गया कि अगर तुमने कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया तो तुम्हें यहां काम नहीं मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देरश्मि देसाई के मुताबिक इसके बाद उनकी मां ने जाकर उस शख्स को जाकर जोरदार थप्पड़ मारा था।रश्मि ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने सालों बाद अपने साथ हुए कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे महज 16 साल की उम्र में ही उन्होंने इस तरह की घटना का सामना किया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई-नई थीं और उनका कोई फिल्मी बैकग्राउंड भी नहीं था। ऐसे में उनसे कहा गया कि अगर तुमने कास्टिंग काउच का सामना नहीं किया तो तुम्हें यहां काम नहीं मिलेगा। 

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने की वजह से मुझे शुरुआती दिनों में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मैं किसी को जानती भी नहीं थी। ऐसे में जो कोई मुझे टीवी या फिल्मों में काम दिलाने की बात करता था, मैं यकीन कर लेती थी। ऐसे में काम दिलाने के लिए ऑडिशन के नाम पर एक शख्स ने मुझे अपने स्टूडुयो पर आने लिए कहा और फिर उसने मेरे साथ गल करने की कोशिश की।'

रश्मि देसाई आगे कहती हैं, 'मैं जब वहां पहुंची तो वहां कोई नहीं था। कैमरे भी कहीं दिखाई नहीं दे रहे थे। इसके बाद उसने मुझे ड्रिंक ऑफर किया। उसने मेरी ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर मुझे बेहोश करने की। मैं चिल्लाती रही कि मुझे ये सब पसंद नहीं है, लेकिन वो मुझ पर दबाब बनाए जा रहा था। इसके बाद मैं किसी तरह वहां से भाग निकली। इसके बाद घर पहुंचकर मैंने अपनी मम्मी को इस बारे में बताया।' रश्मि देसाई के मुताबिक इसके बाद उनकी मां ने जाकर उस शख्स को जाकर जोरदार थप्पड़ मारा था।

टॅग्स :टीवी कंट्रोवर्सीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!