लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन तो एक्ट्रेस ने साधा निशाना, कहा-कुछ था क्या? कुछ भी, जिससे कुछ उम्मीद...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 14:43 IST

टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संबोधन के बाद ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है

Open in App
ठळक मुद्दे कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने ट्वीट किया हैअपने ट्वीट में कविता कौशिक ने कहा कि स्पीच में कुछ नया था क्या

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है। मोदी ने कहा कि देश में अब 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा, देश में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है। पीएम ने कहा हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा। इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं। ऐसे में पीएम के इस ऐलान पर टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने निशाना साधा है।

कविता कौशिक (Kavita Kaushik) ने ट्वीट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में कविता कौशिक ने कहा कि स्पीच में कुछ नया था क्या, क्या मैंने कुछ मिस किया, ऐसा जिससे उम्मीद की जा सकती हो? लोग कविता के इस ट्वीट पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कविता ने पीएम मोदी के द्वारा 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने पर ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है कि  क्या मैंने कुछ मिस किया? स्पीच में कुछ नया था क्या? लॉकडाउन को मई के पहले सप्ताह तक बढ़ाने और कुछ केस के अलावा, जिसे राज्य प्रतिनिधियों ने पहले ही घोषित कर दिया है, इसके अलावा कुछ था क्या? कुछ भी, जिससे कुछ उम्मीद बंधे?" इसके अलावा कविता ने एक और ट्वीट किया और लिखा भारत में यह असमानता दिल दहला देने वाली है। कुछ हफ्ते पहले एक स्वागत पर करोड़ों खर्च किया गया, जिसे पूरी तरह से अनदेखा कर दिया गया था। कविता के इन ट्वीट्स पर लोग तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने इन 7 बातों का ध्यान रखने के लिए कहा

-अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें अतिरिक्त सेवा करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है-लॉकडाउन और सामाजिक की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें-अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा, इनका निरंतर सेवन करें-कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें, दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें-जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें-आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें-देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच