लाइव न्यूज़ :

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी सुसाइड से पहले पत्नी और बेटे से मिलने पहुंचे थे शंघाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2019 17:50 IST

एक्टर कुशल पंजाबी अपने बेटे कियान के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का अंदाजा उनकी आख‍िरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसुसाइड करने से कुछ देर पहले कुशल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी।कुशल लंदन में नौकरी करते हुए परिवार और पत्नी को साथ में श‍िफ्ट कराने की प्लानिंग कर रहे थे।

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी के सुसाइड की खबर उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। मौत के बाद उनके शव के पास से मिले सुसाइड नोट से उनकी खुदखुशी का खुलासा हुआ। सूत्रों मिली खबर के मुताबिक कुशल और उनकी पत्नी ऑड्रे के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। उनकी शादीशुदा लाइफ में चल रही परेशानियों के चलते वह डिप्रेशन में थे। 

ताजा रिपोर्ट में पुलिस ने खुलासा किया कि कुशल पंजाबी के दोस्त चेतन हंसराज ने उन्हें बताया कि कुशल 22 दिसंबर को अपनी पत्नी और बेटे से मिलने चीन स्थ‍ित शंघाई गए थे। यहीं से बात बिगड़ी और उन्होंने सुसाइड कर लिया। चेतन हंसराज ने बताया कुशल पत्नी को मनाने शंघाई गए थे। 

चेतन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में बताया कि कुशल कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जीवन में काफी परेशानियां झेल रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुशल हमेशा हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार रहता था। गौरतलब है कि कुशल ने साल 2015 में यूरोपियन गर्लफ्रेंड ऑड्रे डोल्हन से गोवा में शादी की थी। 

कुशल और उनकी पत्नी से उनका तीन साल का बेटा कियान है। वे चाहते थे कि उनकी पत्नी और परिवार लंदन में एक साथ शिफ्ट हो जाएं। कुशल लंदन में नौकरी करते हुए परिवार और पत्नी को साथ में श‍िफ्ट कराने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन उनकी पत्नी इस बात पर राज़ी नहीं थीं।

परिवार से दूरी के कारण था डिप्रेशन- एक्टर कुशल पंजाबी अपने बेटे कियान के बेहद करीब रहे हैं। इस बात का अंदाजा उनकी आख‍िरी इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।सुसाइड करने से कुछ देर पहले कुशल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बेटे संग एक तस्वीर शेयर की थी।

उनका इंस्टाग्राम पेज देखकर पता चलता है कि अपनी पत्नी संग उनकी केमिस्ट्री बेहद अच्छी थी, लेकिन वक्त के साथ दोनों में दूरियां आ गईं। शायद इस गम से कुशल काफी परेशान थें।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम