लाइव न्यूज़ :

Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने सेट पर लगाई फांसी, मेकअप रूम में मिला शव

By रुस्तम राणा | Updated: December 24, 2022 19:43 IST

वालीव पुलिस ने कहा कि तुनिषा शर्मा ने शनिवार को सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बाद में अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया

Open in App
ठळक मुद्देवालीव पुलिस ने कहा कि तुनिषा शर्मा ने शनिवार को सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लियाअभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया उन्होंने चक्रवर्ती अशोक सम्राट, भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप टेलीविजन शो में भूमिका निभाई थी

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को टीवी सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री की उम्र महज 20 साल थी। उनका शव मेकअप रूम मिला। वालीव पुलिस ने कहा कि तुनिषा शर्मा ने शनिवार को सेट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बाद में अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

वसई पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू किया है। टीवी सीरियल सेट पर शूटिंग को रोका गया है। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा, जिन्हें चक्रवर्ती अशोक सम्राट, भारत का वीर पुत्र - महाराणा प्रताप और अन्य टेलीविजन शो में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री अपने टीवी शो अली बाबा अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की शूटिंग कर रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, वह कथित तौर पर शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में थीं। अपने शॉट के बाद, शीज़ान वापस गया और पाया कि कमरा बंद था। बार-बार अनुरोध करने के बाद भी जब तुनिषा ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़ा गया और तुनिषा को अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से, उसे बचाया नहीं जा सका।

तुनिषा चाइल्ड परफॉर्मर थीं। वह कटरीना कैफ और विद्या बालन के साथ नजर आई थीं। तुनिषा ने फितूर में अभिनय की शुरुआत की, छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। बार बार देखो में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहानी 2 में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की। वह इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह और गायब जैसे टीवी कार्यक्रमों में दिखाई दीं और वहां भी एक जाना-पहचाना चेहरा थीं।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

भारतमहाराष्ट्र के बैंक कर्मचारी ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से किया सुसाइड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?