लाइव न्यूज़ :

तुनिषा मौत मामले में कोर्ट ने शीजान खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, अभिनेत्री के परिवार ने हत्या का लगाया है आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2022 13:38 IST

अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में लटकी मिली थीं।

Open in App
ठळक मुद्देशीजान को पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया।अदालत में शीजान का परिवार भी वसई कोर्ट पहुंचा था।तुनिषा की मां ने दावा किया कि वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था और चाहता था कि वह हिजाब पहने।

पालघरः अभिनेत्री तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार अभिनेता शीजान खान को वसई कोर्ट ने शनिवार 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले शुक्रवार को शीजान की पुलिस हिरासत मजिस्ट्रेट अदालत ने एक दिन के लिए और बढ़ा दी थी। अदालत में शीजान को परिवारवाले भी पहुंचे थे।

 खान का पहले का रिमांड समाप्त होने के बाद उसे महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई की अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से कहा कि तुनिषा शर्मा की मां द्वारा लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए उसे और समय चाहिए। शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को एक टीवी शो के सेट पर थप्पड़ मारा था। उनकी मां ने दावा किया कि वह शर्मा को उर्दू पढ़ा रहा था और चाहता था कि वह हिजाब पहने।

गौरतलब है कि अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' में अभिनय कर रहीं 21 वर्षीय शर्मा 25 दिसंबर को वसई के पास शो के सेट पर वॉशरूम में लटकी मिली थीं। शर्मा की मां ने आरोप लगाया कि खान ने उनकी बेटी को धोखा दिया और उसका "इस्तेमाल" किया। 

टॅग्स :तुनिषा शर्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?