लाइव न्यूज़ :

राज कुंद्रा की जमानत के बाद शिल्पा शेट्टी ने शेयर की तस्वीर, बताया- गिरने के बाद कैसे उठते हैं

By वैशाली कुमारी | Updated: September 21, 2021 17:36 IST

शिल्पा शेट्टी ने आज दोपहर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह योगा के पोज में बैठी हुई हैं। उन्होंने 'शिल्पा का मंत्रा' शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि आपकी जिंदगी में हमेशा ऐसे पल आएंगे जो आपको नीचे धकेलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो में फंसे होने को लेकर अभी तक मीडिया को कोई भी बयान नहीं दिया हैशिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी के बारे में बात किया करती हैं

राज कुंद्रा की जमानत के बाद पत्नी शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही ट्रॉलर इसे ट्रोल भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह राज कुंद्रा 50 हजार के मुचलके के चलते अदालत से रिहा हुए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने आज दोपहर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह योगा के पोज में बैठी हुई हैं। उन्होंने 'शिल्पा का मंत्रा' शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि आपकी जिंदगी में हमेशा ऐसे पल आएंगे जो आपको नीचे धकेलेंगे। ऐसे वक्त में मुझे यकीन है कि जब आप सात बार गिरते हैं, ऐसे में आप खुद को इतना स्ट्रॉन्ग बना लेते हैं कि 8वीं बार खुद खड़े होते हैं। आपकी जिंदगी के सबसे कठिन पलों में  इस वक्त को ढेर सारी हिम्मत, ताकत, धैर्य, इच्छा शक्ति की जरूरत होगी। 

लेकिन जिंदगी की इस जर्नी में ये खूबियां आपको और ज्यादा मजबूत करेगी।हर बार जब आप वापस उठेंगे, तब आप नए दृढ़ संकल्प और प्रेरणा के साथ असंभव को भी संभव करने के लिए वापस आएंगे।'' शिल्पा शेट्टी इन दिनों सोशल मीडिया पर पॉजिटिविटी के बारे में बात किया करती हैं। उनका हर पोस्ट जिंदगी और उसकी कठिनाइयों से लड़ने का एक संदेश देती है। शिल्पा शेट्टी के इस लाइफ मंत्रा को फैंस सपोर्ट कर रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की अश्लील वीडियो में फंसे होने को लेकर अभी तक मीडिया को कोई भी बयान नहीं दिया है। और उन्हें साफ कर दिया है कि वह मीडिया पर इस बारे में बात नहीं करेंगी। हालांकि शिल्पा ने जो पुलिस को बयान दिया है वह मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। उस बयान में शिल्पा ने कहा था कि राज कुंद्रा के केस के बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीराज कुंद्राबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!