लाइव न्यूज़ :

'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय दिखेंगे पुलिस की वर्दी में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: January 5, 2024 17:51 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की यह पहली ओटीटी सीरीज होगी। 3 मिनट 2 सेकंड ट्रेलर से साफ है कि रोहित की फिल्मों की तरह ही 'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' भी धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज प्रीमियर 19 जनवरी, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने वाला हैसिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय दिखेंगे पुलिस की वर्दी में

नई दिल्ली: रोहित शेट्टी ने सिंघम के साथ बड़े पर्दे पर अपने पुलिस युनिवर्स की शुरूआत की थी। रोहित ने सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों के साथ इसे आगे बढ़ाया। अब ओटीटी पर वेब सीरीज के माध्यम से रोहित शेट्टी पुलिस की जांबाजी पर बेस्ड एक सीरीज लेकर आ रहे हैं। 'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' का ट्रेलर आ चुका है और आते ही इसने इंटरनेट पर धमाका भी मचा दिया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और विवेक ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी रोहित शेट्टी की  'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' में दिल्ली पुलिस की जांबाजी देखने को मिलेगी। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है जो 19 जनवरी को रिलीज होगी। रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 2 घंटे के अंदर ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय की यह पहली ओटीटी सीरीज होगी। 3 मिनट 2 सेकंड ट्रेलर से साफ है कि रोहित की फिल्मों की तरह ही  'इंडियन पुलिस फोर्स सीजन 1' भी धमाकेदार एक्शन से भरपूर होगी। तीनों एक्टर इसमें आतंकवाद से लड़ते नजर आएंगे। दिल्ली के पार्लियामेंट में हुए बम धमाके वाले सीन से ट्रेलर की शुरुआत की गई है।

ट्रेलर की शुरुआत में ही विवेक ओबेरॉय की आवाज गूंजती है, 'आज जो हुआ ये हमला किसी मार्केट पर नहीं हमारी हिम्मत, हमारे जज्बे पर हुआ है। सांप हमारे से खेलना चाहता है पर हम खेलते नहीं, दिल्ली पुलिस खेल खत्म करती है।'

फिल्म का प्रीमियर 19 जनवरी, 2024 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर होने वाला है। यानी कि गणतंत्र दिवस से पहले एक धमाकेदार एक्शन से भरी ओटीटी सीरीज दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। रोहित शेट्टी ऐसी फिल्मों को तो स्पेशलिस्ट माने जाते हैं लेकिन ओटीटी पर यह उनकी पहली सीरीज है। इसलिए उनके निर्देशन पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीAmazon Prime Videoदिल्ली पुलिसहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल