लाइव न्यूज़ :

Tokyo Olympics: सेमी फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम तो बोले मनोज बाजपेयी- मजा आ गया, इन सितारों ने भी किया ट्वीट

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2021 13:06 IST

महिला हॉकी टीम के इस कारनामे पर खेल जगत से लेकर फिल्म जगत के बड़े सितारे जमकर तारीफें कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी महिला हॉकी टीम की इस जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। मनोज बाजपेयी ने बधाई देते हुए लिखा, बधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देबधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गयाः मनोज बाजपेयीरणदीप हुड्डा ने लिखा- #ChakDeIndia इतिहास रच दियामशहूर एक्ट्रेस सैयामी खेर ने बधाई देते हुए लिखा- रोंगटे खड़े कर देना पल

महिला हॉकी टीम के पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय खेल समुदाय ने इसे देश की हॉकी के लिये स्वर्णिम पल करार दिया। भारतीय पुरुष टीम के 49 वर्ष बाद ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद सोमवार को महिला टीम ने आस्ट्रेलिया की विश्व में नंबर दो टीम को 1-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी। 

महिला हॉकी टीम के इस कारनामे पर खेल जगत से लेकर फिल्म जगत के बड़े सितारे जमकर तारीफें कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी महिला हॉकी टीम की इस जीत पर खुशी का इजहार करते हुए ट्वीट किया है। मनोज बाजपेयी ने बधाई देते हुए लिखा, बधाइयाँ महिला हॉकी टीम को और इसके हर सदस्य को !!! मज़ा आ गया। मनोज बाजपेयी ने ऐक्टर विनीत कुमार सिंह की पोस्ट साझा करते हुए ये ट्वीट किया है।

विनीत कुमार ने महिला हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा- भारत की महिला हॉकी टीम ने आज पहली बार ओलम्पिक के सेमी-फ़ाइनल में पहुँच के इतिहास रचा है। भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। सभी भारतीय को बधाई।

वहीं रणदीप हुड्डा ने लिखा- #ChakDeIndia इतिहास रच दिया। इइसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सैयामी खेर ने भी भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए बधाई दी है, उन्होंने लिखा है कि ”रोंगटे खड़े कर देना पल।

ड्रैगफ्लिकर गुरजीत कौर के गोल और गोलकीपर सविता की अगुवाई में रक्षापंक्ति के बेहतरीन प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को यहां विश्व में नंबर दो आस्ट्रेलिया को करीबी मुकाबले में 1-0 से हराकर पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश करके नया इतिहास रचा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के 49 वर्ष बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद विश्व में नौवें नंबर की महिला टीम ने यह इतिहास रचा।

सेमीफाइनल में उसका सामना बुधवार को अर्जेंटीना से होगा जिसने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराया। गुरजीत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर महत्वपूर्ण गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने में लगा दी जिसमें वह सफल भी रही। गोलकीपर सविता ने बेहतरीन खेल दिखाया और बाकी रक्षकों ने उनका अच्छा साथ दिया। आखिरी दो क्वार्टर में आस्ट्रेलिया ने लगातार हमले किये लेकिन भारतीयों ने उन्हें अच्छी तरह से नाकाम किया।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीटोक्यो ओलंपिक 2020रणदीप हुड्डाखेलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!