लाइव न्यूज़ :

कबीर सिंह फेम निकिता दत्ता का आज है जन्मदिन, जानिए फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट से एक्ट्रेस बनने की जर्नी

By वैशाली कुमारी | Updated: November 13, 2021 18:01 IST

निकिता का जन्मदिन है तो चलिए फटाफट जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें। निकिता का जन्म 13 जनवरी 1990 में हुआ, उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है और इकोनॉमिक्स में सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

Open in App
ठळक मुद्दे2016 में निकिता 'गोल्ड' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उन्होंनें सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया थावर्ष 2015 में निकिता को इंडियन टीवी शो ड्रीम गर्ल में बतौर लीड काम करने का अवसर मिला

आपने कबीर सिंह तो देखी ही होगी? कबीर सिंह में एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने एक अभिनेत्री का रोल निभाया था जिसने उन्हें फेम दिया। कबीर सिंह भी इनकी खूबसूरती से बच नहीं पाता, इसके आगे की कहानी तो आप जानते ही हैं। हम कबीर सिंह की बात कर रहे हैं क्यूंकि आज उसकी कोएक्ट्रेस एक्ट्रेस निकिता दत्ता का जन्मदिन है। कबीर सिंह में निभाया गया उनका छोटा सा रोल ही उन्हें फेम दे गया।

निकिता का जन्मदिन है तो चलिए फटाफट जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें। निकिता का जन्म 13 जनवरी 1990 में हुआ, उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई से की है और इकोनॉमिक्स में सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। निकिता 2012 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। निकिता बताती हैं कि फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद से उनके पास फिल्मों और सीरियल्स के ऑफर आने लगे थे। निकिता सोशल मीडिया पर अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वर्ष 2015 में निकिता को इंडियन टीवी शो ड्रीम गर्ल में बतौर लीड काम करने का अवसर मिला, इस शो में निकिता मोहसिन खान के अपोजिट नजर आयीं थी। निकिता को टीवी की दुनिया में खास पहचान सोनी टीवी के शो एक दूजे के वास्ते से मिली। इस शो में वह नामिक पॉल के अपोजिट नजर आई थीं, दोनों की ही जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वर्ष 2017 में निकिता थ्रिलर शो हासिल का हिस्सा बनीं, इस शो में वह जायद खान और वस्त्ल सेठ के अपोजिट नजर आयीं थीं।

2016 में निकिता 'गोल्ड' में नजर आई थीं, इस फिल्म में उन्होंनें सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद कबीर सिंह,'द बिग बुल और हाल ही में इमरान खान के साथ उनकी हॉरर फिल्म 'डीबुक' ओटीटी पर रिलीज हुई है जिसे काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्रीहैप्पी बर्थडे
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!