लाइव न्यूज़ :

परेशानी झेल रहे 'डब्बावालों' के समर्थन में उतरे संजय दत्त, कही दिल जीतने वाली बात

By भाषा | Updated: June 9, 2020 18:36 IST

लॉकडाउन के बीच इस संकट की घड़ी में संजय दत्त ने लोगों से डब्बलावालों का सहयोग देने की अपील की है। संजय दत्त का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को साझा करते हुए दत्त ने कहा कि इन्हें हर संभव मदद की जरूरत है। संजय दत्त ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता सुनील शेट्टी को भी टैग किया।

अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को लोगों से ''डब्बावाला'' की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया, जो लॉकडाउन के कारण बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने लोकल ट्रेन को पहली, जबकि टिफिन में खाना पहुंचाने वाले डब्बेवालों को मुंबई की दूसरी जीवनरेखा करार दिया। महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख के एक ट्वीट को साझा करते हुए दत्त ने कहा कि इन्हें हर संभव मदद की जरूरत है। 

शेख ने अपने ट्वीट में लिखा, '' सरकार इस संकट के समय में डब्बेवालों की सहायता कर रही है।'' दत्त ने ट्वीट किया, '' डब्बावाले दशकों से हमारी सेवा कर रहे हैं और बहुत सारे मुंबईकर के लिए खाना ला रहे हैं। अब समय हैं कि हमें आगे आना चाहिए और उनकी सहायता करनी चाहिए।'' दत्त ने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यालय, मंत्री आदित्य ठाकरे और अभिनेता सुनील शेट्टी को भी टैग किया।

हाल ही में सुनील दत्त की 91वीं जयंती पर अब उनके बेटे और अभिनेता संजय दत्त ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी। फोटो में अपने पिता के साथ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहें हैं। इस ब्लैक एंड वाईट फोटो में पिता और पुत्र की जोड़ी देखते ही बन रही है। इस खास फोटो को संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। 

इस फोटो को शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा कि आप हमेशा ही मेरी ख़ुशी और मजबूती का सोर्स रहें है पापा। जन्मदिन मुबारक हो। संजय दत्त के इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी पत्नी मान्यता और बेटी त्रिशाला ने भी उस पर कमेंट किया।

टॅग्स :संजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच