लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर अनुपम खेर ने किया ऐसा ट्वीट कि हो गया वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: July 8, 2020 06:27 IST

टाइगर श्रॉफ आखिरी बार फिल्म बागी 3 में नजर आए थे। कोरोना वायरस के कारण एक्टर इन दिनों अपना सारा समय परिवार के साथ बिता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टाइगर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। #बचपना'। टाइगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान हासिल की है। साल 2014 में 'हीरोपंती' से डेब्यू करने वाले टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। टाइगर बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में अब तक कामयाब रहे हैं। टाइगर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह तस्वीर फिल्म 'हीरोपंती' के दिनों की है। टाइगर ने इस तस्वीर के साथ लिखा, 'जब दाढ़ी नहीं आती थी। #बचपना'। टाइगर श्रॉफ की इस तस्वीर पर वेटरन एक्टर अनुपम खेर का जबरदस्त रिएक्शन आया है। अनुपम खेर ने मजेदार कॉमेंट करते हुए लिखा, 'हड्डियाँ निकल आयी हैं। कुछ खाते क्यों नहीं?'

स्कूल के दिनों में इस एक्ट्रेस पर था टाइगर का क्रश

टाइगर श्रॉफ ने बचपन के दिनों को याद करते हुए एक बड़े राज से पर्दा हटाया था। टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि स्कूल के दिनों में उन्हें श्रद्धा पर बहुत बड़ा क्रश था लेकिन डर की वजह से उन्हें कभी बताने की हिम्मत नहीं की। इसका रिजल्ट ये हुआ कि श्रद्धा कपूर को ये बात कभी पता ही नहीं चल पाई। बता दें कि इन दिनों टाइगर और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बीच लव अफेयर की खबरें सुर्खियों में है।

नेपोटिज्म को लेकर टाइगर श्रॉफ ने दिया था यह बयान

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद चल रहे नेपोटिज्म को लेकर टाइगर श्रॉफ ने कहा था, 'अपने पिता का बेटा होने के कारण मेरे ऊपर ज्यादा प्रेशर है। लोगों को लगता है कि हमारे लिए बहुत आसान होता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, एक तरह से लोगों का ध्यान खींचना आसान होता है लेकिन हमें खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफअनुपम खेरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!