लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ ने खोल दी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ की पोल, कहा- ज्यादा दिमाग लगाने की नहीं है जरुरत

By भाषा | Updated: April 19, 2019 17:32 IST

Open in App

फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के कलाकार टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का कहना है कि यह एक मनोरंजक फिल्म है और दर्शकों को फिल्म देखते वक्त ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए। जब फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ था, तब यह कह कर इसकी आलोचना हुई कि यह फिल्म वास्तविकता से कोसों दूर है और इसमें बेहद ‘‘काल्पनिक’’ स्कूल जीवन को दिखाया गया है।

फिल्म के नए गीत के लॉन्च पर, अनन्या ने कहा कि दर्शकों को एक जादुई लेंस से इस फिल्म को देखना चाहिए। ‘‘यह एक मनोरंजक फिल्म है।’’ टाइगर श्रॉफ ने कहा ‘‘यह फिल्म युवाओं के लिए है। हर किसी के लिए यह मनोरंजन से भरपूर है। ’’ फिल्म में अनन्या, तारा और टाइगर आर डी बर्मन के गीत ‘‘ये जवानी है दीवानी’’ पर थिरकते हैं।

अनन्या ने बताया कि वह और तारा इस गीत पर टाइगर के साथ डांस करते हुए बेहद घबरा रही थीं। ‘‘टाइगर के स्तर तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। उन्होंने इतनी रिहर्सल की कि मत पूछिये।’’ टाइगर ने कहा कि एक एक्शन हीरो होने की वजह से उनके लिए डान्स मुश्किल था लेकिन अपनी टीम, निर्देशकों और कोरियोग्राफरों की मेहनत से उनके लिए सब आसान हो गया। 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफअनन्या पाण्डेयतारा सुतारिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहारिया के बीच हुआ ब्रेकअप? AP ढिल्लों कॉन्सर्ट विवाद के कुछ ही समय बाद दोनों का रिश्ता खत्म!

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ड्रेस, हाथ में गन और तीखी नजरें, Toxic में तारा सुतारिया का सबसे बोल्ड अवतार

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?