लाइव न्यूज़ :

यूके में शूटिंग के दौरान घायल हुए टाइगर श्रॉफ, आंख में लगी चोट, शेयर की तस्वीर

By अनिल शर्मा | Updated: December 22, 2021 12:35 IST

इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की गई तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है और उनकी आंख के चारों ओर एक काला और नीला निशान भी दिखाई दे रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की गई तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है तस्वीर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा- बुरी चीजें भी होती हैं

लंदनः बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी एक्शन फिल्म गणपत की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म के ऐक्शन सीक्वेंस यूके में शूट की जा रही है। टाइगर ने तस्वीर साझा कर बताई है कि फिल्म के लिए ऐक्शन सीन शूट करते वक्त उनकी आंख में चोट लग गई है। 

इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा की गई तस्वीर में टाइगर की आंख सूजी हुई है और उनकी आंख के चारों ओर एक काला और नीला निशान भी दिखाई दे रहा है। तस्वीर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा-"बुरी चीजें भी होती हैं, #ganapath फाइनल काउंटडाउन।" विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सैनन भी हैं।

टाइगर की कृति सेनन के साथ ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों हीरोपंती में एक साथ नजर आ चुके हैं।  ये फिल्म दोनों कलाकारों की डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में इस जोड़ी के एक बार फिर से साथ देखने के लिए दर्शकों को फिल्म गणपत का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की शूटिंग यूके में 1 माह पहले से ही की जा रही है। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका निभाने के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था। टाइगर ने फिल्म में एक बॉक्सर की भूमिका निभाई है। कहानी के मुताबिक फिल्म में टाइगर के पिता भी एक बॉक्सर की भूमिका में होंगे जिसके लिए अमिताभ बच्चन को एप्रोच किया गया था। हालांकि अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है। फिल्म की शूटिंग लंदन में करीब दो माह चलेगी।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारUK
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!