लाइव न्यूज़ :

मुंबई के सबसे महंगे इलाके में टाइगर श्रॉफ ने खरीदा आशियाना, किराए के घर से परिवार संग हुए शिफ्ट, देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2021 12:02 IST

टाइगर ने अपना नया घर मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है, जिसे काफी महंगा इलाका माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्दे टाइगर श्रॉफ ने अपना नया घर मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है टाइगर ने इस घर में काफी पहले ही निवेश किया था टाइगर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं

लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने सपनों का नया घर खरीदा। अमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और जाह्नवी कपूर समेत कई दिग्गजों ने अपना नया घर लिया। इस बीच टाइगर श्रॉफ ने भी अपने सपनों का घर खरीदा है, वह भी मुंबई के सबसे महंगे इलाके में। टाइगर ने अपना नया घर मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में लिया है, जिसे काफी महंगा इलाका माना जाता है। टाइगर ने इस घर में काफी पहले ही निवेश किया था जो अब तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट भी हो चुके हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

 टाइगर श्रॉफ ने  खार पश्चिम में स्थित मुंबई के रुस्तमजी पैरामाउंट में यह घर लिया है जिसमें 8 बेडरूम हैं।

टाइगर के माता-पिता जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ के साथ-साथ उनकी बहन कृष्णा भी उसी घर में रहेंगी। पहले टाइगर कार्टर रोड की एक इमारत में किराए पर रहते थे, लेकिन अब आठ बेडरूम वाले इस नए अपार्टमेंट में परिवार संग शिफ्ट हो गए हैं।

टाइगर श्रॉफ के नए घर में जिम, गेमिंग रूम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। गौरतलब है कि टाइगर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं।

टाइगर के इस अपार्टमेंट में जिम, डांसिंग और ऑफिशियल मीटिंग के लिए भी खास जगह बनाई गई है। 

घर के बालकनी का नजारा काफी सुंदर है। यहां से समंदर का शानदार नजारा ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां सीटिंग की अच्छी खासी व्यवस्था है।

इस कॉम्प्लेक्स में आर्टिफिशियल रॉक क्लाइम्बिंग एरिया के साथ आउटडोर फिटनेस जिम है। यहां एक स्टार-गेजिंग डेक भी है, जो सेलेब्स के लिए चिल करने का शानदार स्पॉट है। 

इस अपार्टमेंट का बेस प्राइस 5.5 करोड़ से शुरू होकर 5.7 करोड़ रुपये तक है। 

टाइगर श्रॉफ के नए घर में जिम, गेमिंग रूम, स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। गौरतलब है कि टाइगर अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं।

 

टॅग्स :टाइगर श्रॉफजैकी श्रॉफबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!