लाइव न्यूज़ :

तमिल रॉकर्स ने दी धमकी, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तरह रजनीकांत की फिल्म 2.0 भी होगी लीक

By धीरज पाल | Updated: November 10, 2018 17:35 IST

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान शुक्रवार (आठ नवंबर) को देश भर में रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाइरेसी के लिए फेमस वेबसाइट तमिल रॉकर्स पर इसे लीक किया है।

Open in App

पाइरेसी के लिए फेमस वेबसाइट तमिल रॉकर्स ने रजनीकांत की आने वाली फिल्म 2.0 को धमकी दी है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक तमिल रॉकर्स ने धमकी दी है कि वो आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और दक्षिण भारतीय एक्टर विजय की फिल्म 'सरकार की तरह लीक कर देगा। बता दें कि अगर तमिल रॉकर्स 2.0 फिल्म को लीक करने में सफल होता है को फिल्म घाटे में चली जाएगी। 

मालूम हो कि हिंदी सिनेमा इतिहास में पहली बार एक साथ नजर आए सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के रिलीज होने के बाद एक-एक करके बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' इंटरनेट पर लीक हो गयी है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान शुक्रवार (आठ नवंबर) को देश भर में रिलीज हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाइरेसी के लिए फेमस वेबसाइट तमिल रॉकर्स पर इसे लीक किया है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर और अमिताभ के अलावा कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के तीन भाषाओं के प्रिंट ऑनलाइन लीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म तमिल रॉकर्स वेबसाइट पर HD क्वॉलिटी में अपलोड किया गया है। ठग्स से पहले इस महीने रिलीज हुई दक्ष‍िण के सुपरस्टार विजय की फिल्म सरकार को लीक किया गया था। 

उधर, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म बॉलीवुड के इतिहास में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकार्ड आने नाम कर चुकी है। हिन्दी सिनेमा के 105 सालों के इतिहास में अब तक किसी फिल्म ने पहले दिन ‌इतनी कमाई नहीं की थी। उम्मीद के मुताबिक ही हिन्दी सिनेमा के लीजेंड अमिताभ बच्चन और आमिर खान को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए पहले दिन जनता टूट पड़ी।

फिल्म व्यवसाय के सटीक आंकड़े रखने वाली वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के अनुसार ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को पहले करीब 65 फीसदी दर्शक मिले। इसका मतलब यह है फिल्म को जितने सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, उसकी हर 100 में 65 सीटें भरी रहीं। इसमें सबसे खास बात यह है कि हिन्दी सिनेमा के इतिहास में यह भी पहली मर्तबे हुआ है जब किसी ‌फिल्म को करीब 7000 स्क्रीन (वर्ल्डवाइड) पर रिलीज किया गया है।  

 

टॅग्स :2.0ठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस