लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: OTT पर रिलीज होगी महेश भट्ट की मल्टी-स्टारर फिल्म 'सड़क 2'

By भाषा | Updated: June 28, 2020 22:01 IST

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने अपनी मल्टी-स्टारर फिल्म “सड़क 2” (Sadak 2) को लेकर कहा कि अब ये फिल्म डिजिटल मंचों पर रिलीज होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल हैयह फिल्म पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण ऐसा होता नजर नहीं आ रहा

फिल्म निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की मल्टी-स्टारर फिल्म “सड़क 2” (Sadak 2) अब डिजिटल मंचों पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता मुकेश भट्ट ने इस बात की पुष्टि की है। विशेष फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा निर्मित इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यही बचा है विकल्प

यह फिल्म पहले 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण बंद सिनेमाघरों के खुलने के बारे में अनिश्चितता को देखते हुए इसे डिजिटल मंचों पर रिलीज करने का फैसला किया गया है। मुकेश भट्ट ने पीटीआई-भाषा को बताया, “कोविड-19 (COVID-19) मामलों की संख्या घटने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस स्थिति में क्या आपको लगता है कि सिनेमाघर खुलेंगे? और अगर खुल भी गए तो क्या लोग फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाएंगे? लोगों को अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता है। आज लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है।’’ 

‘सड़क 2’ 1991 में पूजा भट्ट और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है। यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने को तैयार थी लेकिन अब निर्माता इसे डिजीटल मंचों पर रिलीज करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा,“मैं इसे रिलीज (डिजिटल) करने को मजबूर हूं क्योंकि मुझे भविष्य में कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। आपको कुछ काम ना चाहते हुए भी मजबूर होकर करने पड़ते हैं। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं बचा है।” 

टॅग्स :महेश भट्टआलिया भट्टपूजा भट्टसंजय दत्तआदित्य रॉय कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीBAFTA 2026: नमस्कार?, अगला पुरस्कार एक ऐसी फिल्म को?, सोशल माीडिया पर छाईं आलिया भट्ट, बाफ्टा में हिन्दी बोल..., वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल