लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर दी बधाई

By वैशाली कुमारी | Updated: November 16, 2021 15:32 IST

बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने ही अपने शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। इस कपल की शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअपने शादी का एलान करते हुए पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा थी राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई की थी

बॉलीवुड के एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने ही अपने शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है। इस कपल की शादी की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई। राजकुमार राव और पत्रलेखा के फैंस तस्वीरों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। शादी के बाद इस न्यूली मैरिड कपल की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है। दरअसल चंडीगढ़ में हुई ग्रैंड वेडिंग में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी पहुंचे थे। खट्टर ने राजकुमार राव और पत्रलेखा के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए इसका कपल को बधाई दी। 

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने लिखा कि चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। मनोहर लाल खट्टर ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें राजकुमार राव ने ब्लैक कलर का कोट और पैंट पहन रखा है वहीं पत्रलेखा ने गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की है। 

अपने शादी का एलान करते हुए पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की और कैप्शन लिखा की मैंने आज शादी कर ली है मेरा प्रेमी, मेरा क्राईम पार्टनर, मेरा परिवार, मेरा सोलमेट. पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त... आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है।

वहीं दूसरी तरफ अभिनेता राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार अपनी सब कुछ से आज मैंने शादी कर ली.. आज मेरे लिए आपके पति कह जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा। हमेशा के लिए और उसके बाद भी.. 

आपको बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शनिवार को चंडीगढ़ में सगाई की थी। साल 2010 से साथ नजर आ रहे यह कपल ने न्यू चंडीगढ़ के दा ओबरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में एक पार्टी दी। इस पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

टॅग्स :राजकुमार रावबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारमनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!