लाइव न्यूज़ :

करोड़ों रुपये कमाने के बाद भी ये सितारे रहते हैं किराये के घर में, जनिए कौन कितना किराया देता है

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 19:51 IST

ये कलाकार अपनी लाइफस्टाइल को भी बखूबी मैनेज करते हैं। लेकिन इनमें से कई बड़े सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी मुंबई में लाखों किराया देकर रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋतिक हर महीने 8 लाख तक का रेंट देते हैंजैकलीन प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रहती हैं, इस घर के लिए जैकलीन 6 लाख किराया देती हैं

आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में जिनकी फीस करोड़ों में हैं, लेकिन फिर भी किराए के मकान में ही रहते हैं। ये कलाकार अपनी लाइफस्टाइल को भी बखूबी मैनेज करते हैं। लेकिन इनमें से कई बड़े सितारे ऐसे हैं जो अपनी फिल्मों से करोड़ों रुपए कमाने के बाद भी मुंबई में लाखों किराया देकर रह रहे हैं।  आज हम आपको इस आर्टिकल में उन सितारों के बारे में बताएंगे जो एक फिल्म से करोड़ों कमाते हैं लेकिन फिर भी रेंट पर रहना अधिक पसंद करते हैं।

 ऋतिक रोशन

 बालीवुड अभिनेता रितिक रौशन ने अपने करियर में कोई मिल गया, कृष, बैंग-बैंग और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी कई हिट फिल्में दी हैं। वो एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद ऋतिक रोशन जुहू में एक किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं। ऋतिक के जुहू में खुद के दो घर भी हैं, एक घर में उनके पिता राकेश रोशन और दूसरे घर में उनकी नानी रहती हैं। लेकिन ऋतिक रेंट पर रहना पसंद करते हैं। जिस बिल्डिंग में ऋतिक रहते हैं उसी में ही अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला भी रहते हैं। इस फ्लैट के लिए ऋतिक हर महीने 8 लाख तक का रेंट देते हैं।

 कटरीना कैफ: 

आज के समय में कटरीना कैफ उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इतना कमाने के बावजूद कटरीना का मुंबई में अपना घर नहीं है। वह बांद्रा में पाली नाका में स्तिथ एक फ्लैट में रहती हैं। उनका घर टॉप फ्लोर पर है। जहां वो अपनी बहन इसाबेल के साथ रहती हैं। आप को बता दें कि कटरीना इसके लिए लाखों का रेंट देती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस: 

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड जगत में कौन नहीं जानता, वो सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों के साथ फिल्में कर चुकी हैं। जैकलीन भी अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। लेकिन मुंबई में जैकलीन भी किराए के घर में ही रहती हैं। दरअसल जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के फ्लैट में रहती हैं। प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रह रही हैं तो उन्होंने अपना मुंबई का अपार्टमेंट जैकलीन फर्नांडीज को तीन साल के लिए किराए पर दे दिया है। इस घर के लिए जैकलीन 6 लाख किराया देती हैं।

परिणीति चोपड़ा

हमारी इस लिस्ट में अगला नाम है परिणीति चोपड़ा का, परिणीति को साल 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर के अपोजिट कास्ट किया गया। पहली ही फिल्म से परिणीति ने ये बता दिया कि वो यहां अपनी पहचान बनाने आईं हैं। परिणीति चोपड़ा को बॉलीवुड में करीब 10 साल हो गए हैं। उनकी कई फिल्में हिट भी रही हैं। एक फिल्म के लिए परिणीति भी करोड़ों चार्ज करती हैं, लेकिन वो भी मुंबई के अंधेरी वर्सोवा में किराए के घर पर रहती हैं।

 हुमा कुरैशी: 

 हुमा कुरैसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से की थी। हालांकि ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, लेकिन इसके बावजूद उनके किरदार को काफी सराहा गया था। इसके अलावा भी उन्होंने वरुण के साथ 'बदलापुर' और अक्षय के साथ 'जॉली एलएलबी 2' जैसी फिल्मों में काम किया। हुमा भी एक फिल्म के लिए काफी फीस लेती हैं। उनके भाई साकिब सलीम भी फिल्मों में सक्रिय हैं। लेकिन ये दोनों मुंबई के खार में स्थित एक किराए के मकान में रहते है, जिसके लिए ये लाखों में किराया भरते हैं। 

टॅग्स :ऋतिक रोशनबॉलीवुड गॉसिपपरिणीति चोपड़ाजैकलीन फर्नांडीज़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!