लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह': सच्चाई से कहानी बयां करने का माध्यम है सिनेमा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 14, 2019 08:05 IST

'कबीर सिंह' में एक गुस्सैल व्यक्ति का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि अगर दर्शक केवल अच्छे किरदार देखना चाहते हैं तो सिनेमा के लिए लंबा सफर तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा.

Open in App

'कबीर सिंह' में एक गुस्सैल व्यक्ति का किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर का कहना है कि अगर दर्शक केवल अच्छे किरदार देखना चाहते हैं तो सिनेमा के लिए लंबा सफर तय कर पाना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि सिनेमा परिपूर्ण लोगों की बजाय सच्चाई से बिना लाग-लपेट के कहानी बयां करने का माध्यम है.

फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के 2017 में रिलीज होने के बाद फिल्म में हीरो के गुस्सैल किरदार, महिलाओं और अन्य लोगों को गाली देने और गुस्से को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की काफी आलोचना की गई थी. ऐसे में आलोचनाओं पर सवाल पर डायरेक्टर वंगा ने कहा, ''गुस्सा एक विशेष गुण है.

इसे हथियार की तरह इस्तेमाल करने में कोई खराबी नहीं है.'' शाहिद ने कहा, ''हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनी फिल्मों को देखते हैं और फिर उनकी सच्चाई और तथ्यों की सराहना करते हैं. सिनेमा अलग-अलग लोगों को प्रस्तुत करने का माध्यम है. यह बेहतरीन और परिपूर्ण लोगों के लिए नहीं है. मुझे लगता है कि अपने आप में हम सब परिपूर्ण हैं.

हम सबमें कुछ बुराइयां हैं और हम सब अच्छे बुरे समय का सामना करते हैं.'' शाहिद ने 'कबीर सिंह' को यू/ए प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद जताई. उन्होंने कहा, ''हमें नहीं पता कि क्या मिलेगा, पर हमारा मानना है कि कोई ऐसा कारण नहीं है कि हमें यू/ए प्रमाणपत्र ना मिले.''

टॅग्स :शाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?