लाइव न्यूज़ :

सामने आया 'मैं मुलायम सिंह यादव' का ट्रेलर, फिल्म 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 15, 2020 20:55 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बॉयोपिक 'मैं मुलायम सिंह यादव' (Main Mulayam Singh Yadav) का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बॉयोपिक का ट्रेलर आज रिलीज हुआसुवेंदु राज घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की निर्माता मीना सेठी मोंडल हैं

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बॉयोपिक 'मैं मुलायम सिंह यादव' (Main Mulayam Singh Yadav) का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें नेताजी का एक आम आदमी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर दिखाया गया है। 

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

बता दें, फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए अमित सेठी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में अमित के अलावा मिमोह चक्रवर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और सुप्रिया कार्णिक नजर आने वाले हैं। सुवेंदु राज घोष के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की निर्माता मीना सेठी मोंडल हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

1960 में की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब किसी दिग्गज राजनेता पर इस तरह से बॉयोपिक बन रही हो। ऐसे में अब सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक सफर फिल्म बनाई जा रही है। बता दें, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की गिनती देश के प्रख्यात नेताओं में होती है। उन्होंने साल 1960 में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। 

एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते हैं सपा संरक्षक

उन्हें राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) की समाजवादी सोच को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी ऊंचा स्थान हासिल है। यही नहीं, देश के सबसे बड़े राज्य के वो तीन बार मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। भारतीय राजनीति में उनकी पहचान एक कद्दावर नेता के रूप में होती है। 

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई