लाइव न्यूज़ :

The Sky is Pink Box Office Prediction: प्रियंका-फरहान की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 11, 2019 09:50 IST

बॉलीवुड सेलेब्स के रिव्यू से यह बात साफ हो गई है कि अक्टूबर मंथ में बॉलीवुड की झोली में एक और हिट शामिल होने वाली है। लेकिन ट्रेड एनालिस्ट का कुछ और ही कहना है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को इस फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई थी।फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ कुणाल खेमू की 'लूटकेस' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

आज (11 अक्टूबर) सिनेमाघरों में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky is Pink) रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मोटिवेशनल स्‍पीकर आयशा चौधरी की जिंदगी से प्रेरित होकर बनाई गई है। इस फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस हैं जो कि फिल्म द स्काई इज पिंक के साथ बी टाउन में अपनी वापसी कर रही हैं।

गुरुवार को इस फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने इस फिल्म को देखा और अपना रिव्यू दिया। बॉलीवुड सेलेब्स के रिव्यू में यह बात साफ हो गया कि अक्टूबर मंथ में बॉलीवुड की झोली में एक और हिट शामिल हो गई है।

ट्रेड एनालिस्ट का ऐसा मानना है कि स्टारडम के अनुसार, 'द स्काई इज़ पिंक' बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी होने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' पहले दिन 3 से 4 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है। 

फिल्म कलेक्शन का पहला दिन इसलिए भी प्रभावित हो सकता है क्योंकि इस दिन प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के साथ कुणाल खेमू की 'लूटकेस' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म, पहले दिन 7-9 करोड़ की कमाई कर सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार अगर फिल्म को अच्छी पब्लिसिटी और रिव्यू मिलता है यह पहले वीक में 25 से 30 करोड़ कमा सकती है। आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रोमांस, इमोशंस और फैमिली को दिखाया गया है।

टॅग्स :द स्काई इज पिंक मूवीप्रियंका चोपड़ाफरहान अख़्तरज़ायरा वसीमबॉक्स ऑफिस कलेक्शनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?