लाइव न्यूज़ :

द एकेडमी के नए वीडियो में इरफान खान को देख भावुक हुए फैंस, वायरल हो रही वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 19:51 IST

दिवंगत अभिनेता इरफान खान की एक वीडियो देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के अंत में वह दृश्य है जिसमें इरफान खान पिसिन पटेल (पाई) के किरदार में लेखक बने रेफ स्पॉल से बात करते नजर आते हैंइरफान खान का अप्रैल में कैंसर से निधन हो गया था

विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच ऑस्कर पुरस्कार प्रदान करने वाली संस्था ‘एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने एक वीडियो जारी किया है जिसके द्वारा उम्मीद का दामन न छोड़ने का संदेश देने की कोशिश की गई है। कई फिल्मों के दृश्यों को संकलित कर बनाए गए वीडियो में इरफान खान की प्रसिद्ध फिल्म 'लाइफ ऑफ पाई' का अंतिम दृश्य भी दिखाया गया है। 

वीडियो में इरफान खान को देखकर फैंस एक बार फिर काफी भावुक हो गए और ट्विटर पर ट्वीट करने लगे। वहीं, इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आशा का एक उत्सव- लेंस के माध्यम से उन फिल्मों को दिखाया है जिन्हें हम बहुत प्यार करते हैं।' वहीं, फैंस के बीच वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वीडियो के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस प्रकार लोग कहानी के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। बुधवार को एएमपीएएस ने ट्विटर पर वीडियो जारी किया जिसमें शॉशैंक रिडेम्पशन, कैप्टन मार्वल, इंटरस्टेलर जैसी लोकप्रिय फिल्मों के छोटे-छोटे दृश्यों का संकलन किया गया है। 

वीडियो के अंत में वह दृश्य है जिसमें इरफान खान पिसिन पटेल (पाई) के किरदार में लेखक बने रेफ स्पॉल से बात करते नजर आते हैं। इस दृश्य में लेखक पाई से पूछता है, 'तो तुम्हारी कहानी का अंत सुखद होता है।' इस पर पाई (इरफान) मुस्कुरा कर जवाब देता है, 'यह तुम पर निर्भर करता है।' इरफान खान का अप्रैल में कैंसर से निधन हो गया था।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :इरफ़ान खानकोरोना वायरसऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?