लाइव न्यूज़ :

The Kerala Story box office day 5 collection: 50 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'द केरल स्टोरी', अन्य दिन की इतनी कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2023 12:43 IST

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं। यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया।फिल्म ने मंगलवार को 11.14 करोड़ रुपये की कमाई की।भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 56.86 करोड़ रुपये है।

नई दिल्ली: फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने मंगलवार को 11.14 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म की कुल कमाई अब 56.86 करोड़ रुपये है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी हैं। यह फिल्म 5 मई को रिलीज हुई है।

वहीं, फिल्म के पांचवें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट करते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि मंगलवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 56.86 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म 'द केरल स्टोरी' लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यही नहीं, फिल्म को लेकर जमकर राजनीति भी देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में ये मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट फिल्म "द केरल स्टोरी" के निर्माताओं की उस याचिका पर 12 मई को सुनवाई के लिए सहमति जताई है, जिसमें पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के फैसले को चुनौती दी गई है।

टॅग्स :द केरल स्टोरीबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल