लाइव न्यूज़ :

The Kashmir Files के लिए बॉलीवुड डायरेक्टर ने गूगल पर ढूंढे कश्मीरी एक्टर्स, देखिए कौन मिला!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 16:24 IST

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर बनी है। फिल्म 90 में हुए कश्मीर में पंडितों के साथ बरताव पर पेश करेगी

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैंविवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं

बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने बेवाक अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर जाने जाते हैं। विवेक सोशल मीडिया पर हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते नजर आते हैं। विवेक अक्सर सरकार के पक्ष में बात करते नजर आते हैं। हाल ही में  विवेक ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए हैं।

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कश्मीरी पंडितों पर बनी है। फिल्म 90 में हुए कश्मीर में पंडितों के साथ बरताव पर पेश करेगी। इस फिल्म पर फिलहाल काम चल रहा है।विवेक ने गूगल सर्च की मदद लेनी चाही तो नतीजा बेहद दिलचस्प निकला। विवेक ने अपनी गूगल फाइंडिंग्स को ट्विटर पर शेयर भी किया है। 

ऐसे में विवेक ने ट्वीट में गूगल सर्च की फोटो शेयर की है। इस सर्च बॉक्स में जब कश्मीरी पंडित एक्टर्स लिखा गया तो तीन फोटो सामने आई हैं। पहली देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की थी।दूसरी हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर जीवन और तीसरी जीवन के बेटे किरण कुमार की थी। इस तस्वीर को शेयर करने के साथ विवेक ने चुटकी लेते हुए पूछा- मैं कश्मीरी एक्टर्स को ढूंढ रहा था और देखिए मुझे क्या मिला। आपको क्या लगता है, किसे कास्ट करना चाहिए? इस पर लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग इस फोटो पर जमकर मजे ले रहे हैं। वहीं। फिल्म की बात करें तो इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि विवेक इस फिल्म को 15 अगस्त को रिलीज करना चाहते हैं। विवेक ऐसे कलाकारों और तकनीशियनों की खोज में हैं। काबिलियत के मुताबिक उन्हें फ़िल्म निर्माण के विभिन्न विभागों में ज़िम्मेदारियां दी जाएंगी।

विवेक अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक/निर्माता और स्क्रीन राइटर हैं।  विवेक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया हैं। विवेक ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू बतौर निर्देशक वर्ष 2005 में फिल्म चॉकलेट से किया था।विवेक अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं जिसमे, चॉकलेट, धन धना धन गोल, हेट स्टोरी, जिद, बुद्धा इन ट्रेफिक जाम और जुनूनियत शामिल है।साल 2018 में तनुश्री दत्त ने विवेक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह फिल्म चॉकलेट डीप डार्क सीक्रेट में काम कर रही थीं और अग्निहोत्री ने कहा कि वह कपड़े उतारे और डांस करें ताकि साफ एक्सप्रेशन दे सकें। जिसके बाद विवेक ने तनुश्री पर मानहानि का मुकदमा लिखवाया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?