लाइव न्यूज़ :

“द कपिल शर्मा शो” फेम सुमोना चक्रवर्ती कोविड संक्रमित, इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 18:28 IST

बृहन्मुम्बई महानगरपालिका के अनुसार मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 8,082 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 40 नये मामले सामने आए।महानगर में इसके मामलों की संख्या बढ़कर 368 हो गई।जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मुंबईः अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती ने मंगलवार को कहा कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास में हैं।

लोकप्रिय कॉमेडी श्रृंखला “द कपिल शर्मा शो” में अभिनय करने वाली चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए लिखा, “ जांच में मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, लक्षण हल्के हैं। मैं घर पर पृथक-वास में हूं। पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आने वालों से जांच कराने का अनुरोध करती हूं। धन्यवाद।”

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जॉन अब्राहम, मृणाल ठाकुर, दृष्टि धामी, नोरा फतेही, निर्माता एकता कपूर और अभिनेता प्रेम चोपड़ा समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी हैं। मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 8082 मामले सामने आए थे और महामारी का यह दैनिक आंकड़ा 18 अप्रैल 2021 के बाद सर्वाधिक था।

रणवीर शौरी के बेटे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी

अभिनेता रणवीर शौरी ने मंगलवार को कहा कि उनके बेटे हारून की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हारून करीब एक सप्ताह पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। शौरी ने अपने 10 वर्षीय बेटे हारून के बारे में यह जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की।

49 वर्षीय अभिनेता ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘ मेरे बेटे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट लगभग एक सप्ताह बाद निगेटिव आयी है। यह एक कठिन समय रहा, लेकिन अंत में हम इससे मुक्त हो गए। सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।’’ 28 दिसंबर को, शौरी ने कहा था कि हारून नियमित आरटी-पीसीआर जांच के दौरान संक्रमित पाये गए क्योंकि वे गोवा से वापस मुंबई के लिए उड़ान में सवार होने वाले थे।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोसुमोना चक्रवर्तीमुंबईकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?