लाइव न्यूज़ :

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 17:49 IST

The Great Indian Kapil Show 4: “हर बार लगता है कि अब सब कर लिया, नए सीजन में क्या करेंगे लेकिन दर्शकों का प्यार और उम्मीद कुछ नया करने का रास्ता दिखा देती है।”

Open in App
ठळक मुद्देThe Great Indian Kapil Show 4: सभी आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।The Great Indian Kapil Show 4:सुनील, कृष्णा, कीकू, अर्चना और सिद्धू के साथ दर्शक इस बार ‘बेस्ट ऑफ कपिल’ भी देख पाएंगे।The Great Indian Kapil Show 4: सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शो का हिस्सा होंगे।

The Great Indian Kapil Show 4: मशहूर कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा 20 दिसंबर से अपने लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के चौथे सीजन के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करेंगे। एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, इस सीजन में कपिल अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे, जिनमें जेन-जेड बाबा, ताऊ जी, राजा और मंत्री जी शामिल हैं। यह किरदार सभी आयु वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस बार भी कलाकार सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक शो का हिस्सा होंगे।

अर्चना पूरण सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी नये सीजन में वापसी कर रहे हैं। कपिल शर्मा ने कहा कि दर्शकों का प्यार ही उन्हें हर बार नया सीजन लेकर आने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “हर बार लगता है कि अब सब कर लिया, नए सीजन में क्या करेंगे लेकिन दर्शकों का प्यार और उम्मीद कुछ नया करने का रास्ता दिखा देती है।”

नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज प्रमुख तान्या बामी ने कहा, “‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ हमारे लिए सिर्फ एक शो नहीं है, यह भारत और विदेशों में बसे भारतीयों के लिए परिवार संग बिताए जाने वाले समय और ‘नेटफ्लिक्स’ देखने के समय का हिस्सा बन गया है। हम चौथे सीजन की घोषणा करते हुए बेहद खुश हैं।” उन्होंने कहा, “यह सीजन खास है क्योंकि इसमें कपिल कई नए किरदार में नजर आएंगे। सुनील, कृष्णा, कीकू, अर्चना और सिद्धू के साथ दर्शक इस बार ‘बेस्ट ऑफ कपिल’ भी देख पाएंगे।”

टॅग्स :कपिल शर्मानेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद वापसी, OTT डेब्यू, ‘अब होगा हिसाब’?, निर्मित कौर अहलूवालिया ने कहा-सेट पर वापस आना

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास