लाइव न्यूज़ :

पैसे ना होने की वजह से खाली करना पड़ा था फ्लैट, द फैमिली मैन के एक्टर शाहब अली का छलका दर्द

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 17:11 IST

शाहब ने आगे बताया कि 'द फैमिली मैन' रिलीज के बाद उन्हें उम्मीद और स्थिरता दोनों मिली है। शाहब ने बताया कि वे  बहुत ही विनम्र पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से परिस्थितियां उनके लिए हमेशा कठिन रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशाहब ने बताया कि 'द फैमिली मैन' रिलीज के बाद उन्हें उम्मीद और स्थिरता दोनों मिली है।उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से परिस्थितियां उनके लिए हमेशा कठिन रही हैंशाहब अली ने कहा कि वे मुंबई लौटना चाहते थे लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से नहीं लौटे

अमेजन प्राइन की चर्चित सीरीज द फैमिली मैन के एक्टर शाहब अली ने खुलासा किया है कि वेब सीरीज रिलीज के पहले वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। एक वक्त ऐसा आया जब पैसे नहीं थे और फ्लैट खाली करना पड़ गया था। मालूम हो कि शाहब अली ने द फैमिली मैन में राजी के साथी साजिद के किरदार में हैं।

न्यूज 18 से बातचीत में शाहब ने कहा, "द फैमिली मैन की रिलीज से पहले मैं बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा था। सारा काम रुक चुका था और मुझे मुंबई में अपना फ्लैट खाली कर घर वापस जाना पड़ा था। मैं अब भी यहीं (घर) हूं। दूसरा सीजन ('द फैमिली मैन' का) आ चुका है और उम्मीद करता हूं कि अब चीजें बदल जाएंगी।" एक्टर के मुताबिक घर खाली करने के बाद उन्हें अपने होम टाउन जाना पड़ा। 

शाहब ने आगे बताया कि 'द फैमिली मैन' रिलीज के बाद उन्हें उम्मीद और स्थिरता दोनों मिली है। शाहब ने बताया कि वे  बहुत ही विनम्र पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से परिस्थितियां उनके लिए हमेशा कठिन रही हैं। अब भी वैसी ही बनी हुई हैं। सबकुछ आने वाले कामों पर निर्भर करता है। इसे और अधिक काम में तब्दील करने की जरूरत है। अगर ऐसा होता है सबकुछ अच्छा होने वाला है।"

शाहब अली ने कहा कि वे मुंबई लौटना चाहते थे लेकिन पैसे नहीं होने की वजह से नहीं लौटे। बकौल शाहब- दिल्ली से मुंबई आना मेरे लिए वाकई बड़ा कदम है। इन म्यूजिकल शो से मिली स्थिरता के चलते ही मैं शिफ्ट कर सका। 'द फैमिली मैन' ने भी मुझे कुछ उम्मीद दी। 

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!