लाइव न्यूज़ :

‘तांडव’ को लेकर हुए विवाद के बाद चिंतित थे ‘द फैमिली मैन’ के सह निर्देशक सुपर्ण वर्मा, कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 11, 2021 16:40 IST

मनोज बाजपेयी स्टारर सीरिज को पहले फरवरी में रिलीज होना था, लेकिन वेब सीरिज ‘तांडव’ को लेकर हुए विवाद के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई थी। सैफ अली खान स्टारर ‘तांडव’ के निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और इसके खिलाफ कई प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेयी स्टारर सीरिज को पहले फरवरी में रिलीज होना था‘तांडव’ को लेकर हुए विवाद के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई थी

वेब-सीरिज ‘द फैमिली मैन’ के सह-निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने कहा कि ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ की सीरिज ‘तांडव’ को लेकर हुए विवाद के बाद वह इस बात को लेकर चितिंत थे कि दर्शकों को उनकी सीरिज कैसी लगेगी। राज निदीमोरू और कृष्णा डीके की यह वेब-सीरिज ‘द फैमिली मैन’ चार जून से ‘अमेजन प्राइम’ पर प्रसारित की जा रही है। सीरिज की समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने सराहना की है।

मनोज बाजपेयी स्टारर सीरिज को पहले फरवरी में रिलीज होना था, लेकिन वेब सीरिज ‘तांडव’ को लेकर हुए विवाद के बाद इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई थी। सैफ अली खान स्टारर ‘तांडव’ के निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था और इसके खिलाफ कई प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। मनोज बाजपेयी स्टारर सीरिज को पहले फरवरी में रिलीज होना था

सुपर्ण वर्मा ने कहा कि ‘तांडव’ के साथ जो हुआ, उससे हम चिंतित हो गए थे। यह आम चिंता थी, जो केवल हमें नहीं बल्कि हर शो को लेकर हो सकती है, जिसपर आप काम कर रहे हैं। यह आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि किसे क्या बुरा लग जाए और आपको इसका कोई अंदाजा भी नहीं होता। क्योंकि किसी को भी कुछ भी बुरा लग सकता है।’’ 

सुपर्ण वर्मा के मुताबिक किसी को प्रभावित करने के लिए शो नहीं बनाया गया है। बकौल सुपर्ण वर्मा‘‘ हमने अपने शो पर गौर किया, हमें पता था कि हम क्या कर रहे हैं, हमने कुछ भी किसी को प्रभावित करने के लिए नहीं किया, यह सब शो का अभिन्न हिस्सा था। लेकिन इसे किस तरह लिया जाएगा हमें इस बात की भी चिंता थी।’’ 

 लेखक एवं निर्देशक ने कहा, ‘‘ हम कहानी विवाद खड़ा करने के लिए नहीं लिख रहे थे। यह आखिरी चीज होगी जो हम करना चाहेंगे। हम चाहते थे कि शो शांतिपूर्ण तरीके से रिलीज हो और दर्शक इसका लुत्फ उठाएं।’’ सीरिज की रिलीज आगे बढ़ाने के बाद भी यह विवादों से बच नहीं पाई थी।

एमडीएमके नेता ने वेब सीरीज की रिलीज पर रोक की मांग की थी राज्यसभा सांसद एवं एमडीएमके के नेता वायको ने भी केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर और इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सीरीज में तमिल समुदाय के लोगों को नकारात्मक तरीके से दिखाया जा रहा है। नाम तमिलर काची (एनटीके) के संस्थापक सीमान ने भी इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की थी। 

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!