लाइव न्यूज़ :

The Diary of West Bengal: 30 अगस्त को रिलीज, जानिए "द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल" की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2024 15:34 IST

The Diary of West Bengal: सनोज मिश्रा ने मुम्बई में बताया कि हमने जितने परिश्रण से इस फ़िल्म को बनाया है उससे कहीं अधिक परिश्रण इसको रिलीज करने के लिए हमको करना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देThe Diary of West Bengal: कानून व्यवस्था को केंद्र में रखा गया है।The Diary of West Bengal: सेंसर बोर्ड में बहुत पहले ही रिव्यू के लिए दे दिया था।The Diary of West Bengal: काफी लंबा समय तक इंतज़ार करना पड़ा।

The Diary of West Bengal: आखिरकार एक लंबे संघर्ष के बाद बंगाल की सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल रिलीज के लिए शेड्यूल हो गई है । फ़िल्म इसी अगस्त महीने के 30 तारीख को रिलीज की जाएगी । इस फ़िल्म में पश्चिम बंगाल में फैले हिंदुओं के प्रति हिंसा, लव जेहाद और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को केंद्र में रखा गया है।

फ़िल्म आज की तारीख में देश से कटने को तैयार एक भूभाग की समस्याओं को उकेरते हुए बनाई गई है। फ़िल्म में आम ज़िन्दगी की सच्चाई, धर्म परिवर्तन, मज़हबी हिंसा की आड़ में राजनीतिक महत्वाकांक्षा और वोट बैंक के लिए एक खास समुदाय को प्रोत्साहित करने की विभीषिका को दिखाया गया है।

फ़िल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मुम्बई में बताया कि हमने जितने परिश्रण से इस फ़िल्म को बनाया है उससे कहीं अधिक परिश्रण इसको रिलीज करने के लिए हमको करना पड़ा है। फ़िल्म के कई सीन- सीक्वेंस को रीशूट करना पड़ा। हमने फ़िल्म को सेंसर बोर्ड में बहुत पहले ही रिव्यू के लिए दे दिया था।

जिसमें हमें काफी लंबा समय तक इंतज़ार करना पड़ा। फाइनली अब हमारी फ़िल्म को हर तरफ से रीलीजिंग के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है और अब अगले 30 अगस्त को फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए शेड्यूल किया गया है । फ़िल्म का म्यूजिक ज़ी म्यूजिक पर उपलब्द्ध है। फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के लेखक - निर्देशक हैं सनोज मिश्रा, छायांकन किया है सत्यपाल सिंह ने ,प्रचारक संजय भूषण पटियाला,संगीत ए.आर.दत्ता ,कला निर्देशक-भूपेश सालस्कर,संगीता क्वार्डी ,ईपी - राज दुलार मिश्रा लाइन प्रोड्यूसर  जनार्दन सिंह।

फिल्म के मुख्य कलाकार अर्शीन मेहता, यजुर मारवाह, गौरी शंकर, अल्फिया शेख, दीपक कंबोज, देव फौजदार, गरिमा कपूर, नीत महल, प्रीति शुक्ला, रीना भट्टाचार्य, डॉ. रामेंद्र चक्रवर्ती, नरेश शर्मा, अवध अश्विनी, रोनाव वर्मा,आशीष राजपूत ,अभिषेक मिश्रा, मयूर, अनुज दीक्षित, अनिल अंजुलिन, दीपक सुथार, श्रवण आदर्श आदि कलाकार है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईपश्चिम बंगालबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल