लाइव न्यूज़ :

The Cut ने लिया यू-टर्न, राइटर ने प्रियंका और निक से 'रेसिस्ट' आर्टिकल पर यूं मांगी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 10, 2018 09:00 IST

'द कट' की पत्रकार मारिया स्मिथ ने अपने 'रेसिस्ट' आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से माफी मांगी है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका व निक ने हाल ही में  रॉयल शादी को अंजाम दिया। उनकी शादी के बाद ‘द कट’ वेबसाइट पर पत्रकार मारिया स्मिथ ने लेख लिखा जिसने हड़कंप काट दिया, उन्होंने लेख में दावा किया गया है कि निक जोनस ‘‘अपनी इच्छा के विरुद्ध इस चालबाजी से भरे संबंध में हैं।’’ यह लेख नस्ली और महिला से घृणा करनेवाली सोच से भरा हुआ है।

 अब मामला बढ़ने के बाद 'द कट' की पत्रकार मारिया स्मिथ ने अपने 'रेसिस्ट' आर्टिकल पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से माफी मांगी है।  उन्होंने प्रियंका को निक से शादी करने के लिए ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट बताया था। उन्होंने आर्टिकल में दावा किया था कि निक की मर्जी के खिलाफ प्रियंका ने उन्हें शादी करके फंसाया है। अब हर इस आर्टिकल के जरिए उनकी आलोचना होने के बाद ट्वीट करके इसी माफी मांगी गई है और इस आार्टीकल को वेबसाइट से हटा भी दिया गया है। 

मरिया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मैं अपने उन पाठकों से भी माफी मांगती हूं जिनकी मैंने भावनाओं को आहत किया है, मैं सेक्सिज्म, जीनोफोबिया, रेसिज्म की निंदा नहीं करती। मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं जो मैंने लिखा है, और मैं गलत थी. मैं सच में माफी चाहती हूं।

वहीं, निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर ने वेबसाइट को जमकर सुनाई थी, निक के भाई ने ट्वीट किया था।

इस आर्टिकल के सामने आने के बाद दिल्ली के एक कार्यक्रम में प्रियंका और निक से जब इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि मैं इस पर कुछ नहीं कहना चहती हूं, क्योंकि ये मेरे मतलब के बाहर की चीज है, मैं इस समय काफी खुशी के पलों में हूं और इस तरह की बातें मुझे डिस्टर्ब नहीं कर सकतीं।

जानें क्या है मामला

लेख के एक हिस्से में कहा गया है कि निक सिर्फ प्रेम प्रंसग चाहते थे लेकिन इसके बदले हॉलीवुड में हाल में कदम रखने वाली कलाकार ने उन्हें आजीवन कारावास दे दिया। जॉ और सोफी के साथ ही कई अन्य लोगों ने भी इस लेख की आलोचना की है। बाद में वेबसाइट ने भी इस लेख के लिए माफी मांग ली और लेख को वेबसाइट से हटा दिया। ‘द कट’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बारे में छपी स्टोरी हमारे मानकों से मेल नहीं खाती है। हमने इसे हटा लिया है और इसके लिए माफी मांग ली है।' अभिनेत्री सोफी टर्नर ने इस लेख को बेहद अनुचित बताया। वहीं जॉ जोनस ने कहा कि इस लेख के लिए ‘द कट’ को शर्मिंदा होना चाहिए। अभिनेत्री सोनम कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आयीं और इस लेख को ‘महिला विरोधी, नस्ली बताया।’’  गायिका सोना महापात्रा ने भी इस लेख को बेहद खराब बताया है।  अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी इस लेख की आलोचना की है। 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ा शादीप्रियंका चोपड़ानिक जोनस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीपति की बाहों में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की फैमिली फोटोज

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फैमिली तस्वीरें, निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?