लाइव न्यूज़ :

"अपनी चोली टाइट बांध ले...", धड़कने बढ़ाने आ रही है तब्बू-करीना और कृति सेनन की 'द क्रू', नोट कर लें डेट

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2024 10:54 IST

क्रू में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ पूरी तरह महिला मुख्य कलाकार होंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए एकता कपूर और रिया कपूर ने हाथ मिलाया है।

Open in App

मुंबई: रिया कपूर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित, 'द क्रू' फिल्म एक्ट्रेस के साथ सिनेमाघरों में उतरने के लिए बहुचर्चित परियोजना है। फिल्म को लेकर शुक्रवार को बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसके मुताबिक इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। 

तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म द क्रू मार्च में रिलीज होने वाली है जिसकी डेट 29 मार्च तय की गई है। वहीं, इससे पहले फिल्म 22 मार्च, 2024 रिलीज होने वाली थी।

द क्रू एकता आर कपूर और रिया कपूर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसकी शूटिंग मुंबई और अबू धाबी में की गई है।

फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी गई है। वीडियो की शुरुआत एक साउड इफेक्ट से हो रही है जिसमें कहा जा रहा है, "अपनी चोली टाइट बांध लीजिए ताकि दिल बाहर न गिर जाए" इसके साथ तीनों एक्ट्रेस चलते हुई दिखाई दे रही हैं। 

द क्रू के बारे में

द क्रू एक आगामी फिल्म है जो तीन कड़ी मेहनत करने वाली महिलाओं पर आधारित है क्योंकि उनकी नियति कुछ अनुचित परिस्थितियों का कारण बनती है और वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू, कृति सेनन और दिलजीत दोसांझ हैं। क्रू 2018 की कॉमेडी फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद एकता और रिया के बीच दूसरा सहयोग है।

टॅग्स :करीना कपूरकृति सेननतब्बूफिल्महिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल