लाइव न्यूज़ :

मोदी पर बनी फिल्म के खिलाफ याचिका पर अदालत ने जवाब मांगा

By भाषा | Updated: April 20, 2019 06:06 IST

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर चुनाव आयोग को सुनवाई की अगली तारीख तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

Open in App

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली जनहित याचिका पर चुनाव आयोग को सुनवाई की अगली तारीख तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है।

न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार की पीठ ने चुनाव आयोग से पूछा कि इस फिल्म की रिलीज में देरी के चलते फिल्म निर्माता को होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फिल्म की रिलीज रोकने की मांग वाली जनहित याचिका प्रयागराज के एक संगठन भीम सेना के अध्यक्ष साना उल्लाह खान द्वारा दायर की गई है जिस पर सुनवाई करते हुए पीठ ने यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता की दलील थी कि चुनाव के समय इस फिल्म की रिलीज से मतदाता प्रभावित होंगे। इसलिए यह चुनाव आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन है। इससे चुनाव की निष्पक्षता भी प्रभावित होगी। इस पर अदालत ने चुनाव आयोग से यह जवाब देने को कहा कि फिल्म रिलीज नहीं होने के मामले में फिल्म निर्माता को हुए नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 अप्रैल तय की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?