लाइव न्यूज़ :

ट्रेलर रिलीज होते ही विवादो में घिरी 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर', मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार कर सकती है फिल्म बैन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 28, 2018 13:51 IST

फिल्म को मध्यप्रदेश की कांग्रेस शासित कमलनाथ सरकार बैन कर सकती है। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई

Open in App

अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर 27 दिसंबर को फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित है। ट्रेलर रिलीज होते ही कांग्रेस ने फिल्म को लेकर विवाद शुरू कर दिया है।

वहीं, अब खबरों की मानें कांग्रेस फिल्म को बैन करने की तैयारी में लग गई है। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म को मध्यप्रदेश की कांग्रेस शासित कमलनाथ सरकार बैन कर सकती है। हांलाकि इस पर कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई लेकिन अब कयास ये भी तेज हैं कि अगर एमपी में फिल्म पर बैन लगता है तो कांग्रेस शासित और भी राज्यों में फिल्म पर रोक लग सकती है।

कैसा था फिल्म का ट्रेलर

ट्रेलर करीब 2 मिनट 43 सेकेंड का है। इसकी शुरुआत में मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आते हैं। संजय बारू का किरदार निभा रहे अक्षय खन्ना साफ़ शुरू में ही साफ कर देते हैं कि "मुझे तो डॉ. साहब (मनमोहन सिंह) भीष्म जैसे लगते हैं। जिनमें कोई बुराई नहीं है, पर फैमिली ड्रामा के विक्टिम हो गए। महाभारत में दो फैमिलीज थीं, इंडिया में तो एक ही है।  ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें राहुल गांधी की पार्टी में भूमिका, प्रियंका गांधी और प्रधानमंत्री के तौर पर मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा।

 फिल्म में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं

टॅग्स :अनुपम खेरमनमोहन सिंहकांग्रेसमध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?