लाइव न्यूज़ :

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर स्टारर फिल्म 'थार' का ट्रेलर रिलीज, पिता-बेटे के बीच फेस ऑफ देखने के लिए उत्सुक हैं फैंस

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2022 16:11 IST

मल्टी-स्टारर फिल्म थार का ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म थार 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।फिल्म के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है।ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

मुंबई:अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म थार (Thar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में दिग्गज एक्टर अनिल कपूर को अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर, फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक के साथ देखा जा सकता है। ये फिल्म इस साल 6 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को नेटफ्लिक्स इंडिया ने यूट्यूब पर शेयर किया है। ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है।

ट्रेलर की शुरुआत में अनिल कपूर और सतीश कौशिक को एक रेगिस्तान में भीषण हत्या की जांच करते हुए देखा जा सकता है। फिलहाल, फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में अनिल और हर्ष के बीच होने वाले फेस ऑफ को लेकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि ये दूसरा मौका है जब अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हों। हालांकि, इससे पहली वाली फिल्म में हर्षवर्धन सिर्फ कैमियो रोल में थे, जबकि फिल्म थार में उन्हें फुल लेंथ रोल में देखा जा सकता है।

अपने बेटे के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए दिग्गज एक्टर अनिल कपूर का कहना है कि उन्हें युवा और नई प्रतिभाओं के साथ काम करना पसंद है और थार के साथ युवा अभिनेताओं और फिल्म निर्माताओं को लाने से मुझे फिल्मों पर एक पूरी तरह से अलग दृष्टिकोण मिलता है। मालूम हो, फिल्म थार को राज सिंह चौधरी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि से इसे अनिल कपूर फिल्म कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। यही नहीं, अनुराग कश्यप के साथ मिलकर राज सिंह नेफिल्म के डायलॉग्स भी लिखे हैं।

टॅग्स :अनिल कपूरहर्षवर्धनफातिमा सना शेख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया