लाइव न्यूज़ :

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची कृति सेनन, मूवी रिलीज से पहले किए बप्पा के दर्शन

By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2024 11:30 IST

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: सिद्धिविनायक मंदिर में गुरुवार को कृति सेनन ने बप्पा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद कपूर और कृति सेनन पहली बार तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में एक साथ आएमूवी रिलीज से पहले कृति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची हुई हैंकृति का किरदार इस फिल्म में एक रोबोट का है

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya: बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले कृति सेनन सुबह-सुबह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किए।

मंदिर में दर्शन के लिए कृति ने पीले रंग का सिंपल सा सुंदर सूट पहना और अपने लुक को उन्होंने येलो कोल्हापुरी चप्पल के साथ पूरा किया। इस दौरान एक्ट्रेस भक्ति भाव में डूबी नजर आईं।  

मालूम हो कि इस फिल्म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति सनोन मुख्य भूमिकाओं में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसे में फैन्स इन दोनों की केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई हुई है और निर्माताओं को उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।  इसे अमित जोशी और आराधना साह ने लिखा और निर्देशित किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

कृति और शाहिद की यह फिल्म, हकीकत की जिंदगी से बिल्कुल अलग है क्योंकि फिल्म में एक्ट्रेस कोई लड़की नहीं बल्कि रोबोट बनी हैं। फिल्म की कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे शाहिद को अनजाने में एक रोबोट यानि कृति से प्रेम हो जाता है और वह उससे शादी भी कर लेते हैं। दर्शकों को एक खुशमिजाज लड़के और एक रोबोट के बीच एक असामान्य प्रेम कहानी देखने को मिलेगी। शाहिद एक रोबोट वैज्ञानिक की भूमिका निभाते हैं जो भावनाओं को विकसित करता है और अंततः कृति से शादी करता है, जो एक बेहद बुद्धिमान महिला रोबोट है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 

टॅग्स :कृति सेननशाहिद कपूरमुंबईबॉलीवुड अभिनेत्रीTempleफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?