लाइव न्यूज़ :

इस गांव की जनता ने बनाया सोनू सूद का मंदिर, पूजा-पाठ करने के बाद उतारी आरती

By अमित कुमार | Updated: December 21, 2020 10:20 IST

कोरोना महामारी के दौर में प्रवासियों का सहारा बनने वाले सोनू सूद आज किसी भगवान से कम नहीं हैं। यही वजह है कि एक गांव ने उनके नाम पर मंदिर की स्थापना कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के बाद से सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। सोनू सूद की इस दरियादिली ने ही उन्हें आम लोगों से बाहर निकालकर बेहद खास बना दिया है। तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में सोनू सूद के मंदिर का निर्माण के बाद उसमें पूजा-पाठ भी की गई।

कोरोना महामारी में लोगों के मसीहा बनकर सामने आने वाले सोनू सूद के लिए लोगों का प्यार बढ़ता ही जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने देश के अलग-अलग हिस्से में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम किया था। देश के 28 राज्यों में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद के लिए अब जनता कुछ करना चाहती है। सोनू सूद के काम से प्रभावित होकर कई लोगों ने उनके लिए मंदिर बनाने की इच्छा जताई थी। 

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में स्थित डब्बा टांडा गांव के स्थानीय लोगों ने रविवार को सोनू सूद की मंदिर की स्थापना की। गांव वालों ने रविवार को मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान सोनू सूद की आरती उतारी गई। महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक पहनकर कई लोक गीत भी गाए। सोनू सूद की प्रतिमा के आगे लोगों ने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम भी किया। 

सिद्दीपेट जिला परिषद सदस्य गिरी कोंडल रेड्डी ने कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के बीच सूद ने जनता के लिए बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने अपने अच्छे कामों से भगवान का स्थान प्राप्त किया है, इसलिए हमने सोनू सूद के लिए एक मंदिर बनाया है। सोनू सूद ने लोगों को घर भेजने के अलावा कई और तरह की मदद भी की है। सोनू सूद ने बिना कोई सरकारी सहायता के कई गांव के सड़कों का निर्माण कराया। 

इतना ही नहीं एक्टर से आज भी रोजाना लाखों लोगों मदद के लिए कहते रहते हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद अधिक से अधिक लोगों को जवाब देते हैं और उनका काम भी करते हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने कई बीमार लोगों का इलाज भी अपने पैसों से कराया था।  

टॅग्स :सोनू सूदतेलंगानाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच