लाइव न्यूज़ :

साउथ की इन दो फेमस टीवी एक्ट्रेसेस की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, शूट से आ रही थीं वापिस

By मेघना वर्मा | Updated: April 18, 2019 11:53 IST

भार्गवी जहां अपने सीरियल मुत्याला मुग्गु में नंनदिका का रोल प्ले करती थीं। वहीं अनुषा भी कम उम्र में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थीं।

Open in App

तेलगु एक्टर भार्गवी और अनुषा रेड्डी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार को विक्राबाद जिले में दोनों की कार का एक्सीडेंट हो गया जिसमें दोनों एक्ट्रेसेस की जान चली गई। बताया जा रहा है कि सीरियल मुत्याला मुग्गु से लोगों के दिलों में घर करने वाली एक्ट्रेस भार्गवी और अनुषा दोनों ही अपने नए टीवी शो का शूट करके वापिस हैदराबाद लौट रही थीं। जहां रास्ते में उनकी कार पेड़ से टकराई और ऑन द स्पॉट दोनों एक्ट्रेजेज की जान चली गई। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना के जिला विक्राबाद से दोनों अभिनेत्रियां शूटिंग से हैदराबाद लौट रही थीं। वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस का कहना है कि कार ड्राइवर रास्ते में बेहद थक गया था। जिसे सामने से आती हुई ट्रक नहीं दिखी। जब ट्रक करीब आ गई तो उससे बचने के चक्कर में गाड़ी पेड़ से जा भिड़ी। 

वहीं बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस भार्गवी तो ऑन द स्पॉट खत्म हो गई थीं। मगर अनुषा रेड्डी की कुछ समय तक सांसें चल रही थीं। जब तक उन्हें हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया वो तब तक दम तोड़ चुकीं थीं। कार का ड्राइवर चकारी और विनय कुमार दोनों  ही हैदराबाद के अस्पताल ओसमानिया में हैं। 

भार्गवी जहां अपने सीरियल मुत्याला मुग्गु में नंनदिका का रोल प्ले करती थीं। वहीं अनुषा भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थीं। दोनों ही एक्ट्रेस अपनी-अपनी शूटिंग खत्म करके वापिस लौटी थीं। सोमवार को इनकी शूटिंग अनंनतगिरी के जंगलों में हुई थी। जहां से ये वापिस लौट रही थीं।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?